रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षक बनने के लिए अब बिहार का निवासी होना जरूरी नहीं, नीतीश कैबिनेट ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली में किया बड़ा बदलाव

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2023 1:05 पूर्वाह्न

पटना : बिहार में शिक्षक नियुक्ति की नियमावली में बड़ा बदलाव किया गया है। मंगलवार (27 जून) को हुई कैबिनेट की बैठक में संशोधन करते हुए कहा गया है कि अब शिक्षक बनने के लिए बिहार का स्थायी होना जरूरी नहीं है। पहले भर्ती के लिए बिहार का निवासी होना जरूरी था। नई शिक्षक बहाली नियमावली के तहत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीते 15 जून से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू है। 12 जुलाई तक अंतिम तिथि है। बता दें कि एक तरफ पहले से ही बिहार के शिक्षक संघ और 2019 के शिक्षक अभ्यर्थी नई शिक्षक बहाली नियमावली का विरोध कर रहे हैं तो अब राज्य सरकार ने नया नियम निकाल दिया है। कैबिनेट की बैठक में आज लिए गए इस निर्णय में यह साफ हो गया कि विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार का स्थायी निवासी होने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी शिक्षक बहाली में आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए किसी प्रकार की शर्त नहीं है।

बिहार के अभ्यर्थियों की हकमारी, फैसले से आक्रोश

बिहार सरकार के इस फैसले से स्थानीय शिक्षक अभ्यर्थी आक्रोशित हैं। छात्र संघ से जुड़े लोगों ने बताया कि यह निर्णय बिहार सरकार का बहुत गलत है। सरकार के इस फैसले ने बिहार के अभ्यर्थियों के लिए हकमारी का काम किया गया है। किसी भी राज्य में जो आरक्षण होता है वह उस राज्य के मूल निवासी का होता है। बिहार सरकार 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दे रही है तो बाहर की महिलाएं भी फॉर्म भरेंगी, तो उसे भी आरक्षण मिलेगा। यह नियम लाकर नीतीश कुमार ने बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए ठीक नहीं किया है। हम इससे काफी निराश हैं।

बिहार के युवाओं के साथ धोखा, आंदोलन भी करेंगे

नीतीश सरकार के इस फैसले के बाद बिहार के अभ्यर्थी निराश है। उनका साफ़ कहना है कि जब दूसरे राज्यों में राज्य सरकार शिक्षक अभ्यर्थी के लिए विज्ञापन निकालती है तो नोटिफिकेशन में साफ़-साफ लिखा होता है कि दूसरे राज्य के कैंडिडेट यहां अप्लाई नहीं कर सकते, लेकिन बिहार में इस तरह का किया जाना बिहार के युवाओं के लिए सरासर धोखा होगा। छात्र संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि हम अभ्यर्थियों से बात कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो इस पर हमलोग आंदोलन भी करेंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
  • श्रमिकों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.