मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की बैठक : नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2025 8:50 अपराह्न

पटना : बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने एकस्वर से सहमति जताई और “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया।

इसके साथ ही एनडीए ने कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस समारोह में शामिल होंगे।

चुनाव परिणामों से पहले ही ‘अमर उजाला’ ने स्पष्ट रूप से खबर दी थी कि बहुमत मिलने की स्थिति में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। आज हुई बैठक में वह भविष्यवाणी सौ फीसदी सत्य साबित हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ही देर में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिसके बाद नए मंत्रिमंडल के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बिहार में एनडीए की इस एकजुटता ने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही प्रदेश आगे बढ़ेगा। कल का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.