शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जदयू प्रदेश मुख्यालय में जनसुनवाई में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए अवतारी पुरुष: लेशी सिंह

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2022 8:45 अपराह्न
बिहार देश का पहला राज्य है जो अकलियत के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कर रहा है: जमां खान
पटना :  प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद करने के लिए हुई जनसुनवाई में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री जमां खान जी शामिल हुए और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों व कार्यकर्त्ताओं की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जनसुनवाई के उपरांत आयोजित प्रेसवार्त्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार के महिलाओं के लिए अवतारी पुरुष के समान हैं। जिन्होंने अपने कई ऐतिहासिक कदमों से महिलाओं के उत्थान कर महिलाओं को नवजीवन दिया है। उनके महिला उत्थान कार्यक्रम से महिलाओं में मौन क्रांति का संचार हुआ है और आज महिलाएँ पुरुषों की तुलना में बराबरी की भूमिका निभाते हुए अपने आप को गौरवान्वित कर रहीं हैं।
श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाएँ सपने में भी नहीं सोचती होंगी कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल में बहाल होकर राज्यवासियों की सेवा-सुरक्षा न्याय  कर पायेंगी। आज दारोगा भर्ती में कुल 2213 अभ्यर्थियों में 742 महिला दारोगा भर्ती परीक्षा में सफल हुई। साथ ही 84 सार्जेंट भी सफल हुई हैं। जो पुरुषों की तरह सशस्त्र सरकारी वर्दी में आमजन की सेवा-सुरक्षा में न केवल तैनात होंगी बल्कि पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने में सफल होंगी। महिलाओं के लिए ये ऐतिहासिक अवसर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के राज्य के सरकारी नौकरियों में 35 फीसीदी आरक्षण देने के फैसले का सुखद परिणाम है। इससे समाज के  इन्द्रधनुषी  स्वरुप में निखार आया है।
प्रेसवार्ता में पत्रकारों द्वारा खाद्यान्न सामग्रियों पर लगाए गये जीएसटी के सन्दर्भ में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मुफ्त बांटे जा रहे खाद्यानों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जीएसटी का मामला केन्द्र सरकार एवं इसके लिए गठित कमिटी द्वारा तय होता है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री जमां खान जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जो अकलियत के बच्चों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, हमलोग लाॅ0 काॅलेज के माध्यम से जुडीशियरी की तैयारी के लिए भी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं। अल्पसंख्यक बच्चों के लिए 13 स्थानों पर किराए के मकान में आवासीय विद्यालय चला रहें हैं। प्रदेश में 53 अल्पसंख्यक होस्टल संचालित हैं, जबकि 9 का निर्माण चल रहा है। उक्त अवसर पर मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी एवं मुख्यालय प्रभारी महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.