शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शराब भगवान की तरह, दिखती कहीं नहीं लेकिन होती सब जगह – एमएलसी रामबली चंद्रवंशी

जहरीली शराब से मौत पर चंद्रवंशी बोले-मरना और जीना तो चलता रहता है

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 4, 2022 2:08 अपराह्न

 

पटना : बिहार में शराबबंदी को लेकर महागठबंधन सरकार में शामिल दलों के ही नेता अलग-अलग सुर अलाप रहे हैं। डिप्टी सीएम बनने से पहले विपक्ष में रहते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव कई बार शराबबंदी पर प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं। वहीं, पिछले दिनों हम प्रमुख व पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी पर नीतीश सरकार पर संकेतों में घेरा है। अब राजद MLC रामबली चंद्रवंशी ने कुढ़नी में चुनाव प्रचार से लौटते समय कहा कि बिहार के लोग शराबबंदी के लिए अभी तैयार नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह कहकर चौंका दिया कि बिहार में शराब भगवान की तरह है, दिखता कहीं नहीं, मिलता सब जगह है। वैशाली में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत के सवाल पर चंद्रवंशी ने कह दिया की मरना और जीना तो चलता रहता है।

बिहार में शराबबंदी नहीं, कड़वे तेल कीमत है मुद्दा

हालांकि बाद में राजद MLC चंद्रवंशी ने सधा हुआ जवाब दिया कि बिहार में शराबबंदी या शराब मुद्दा है ही नहीं, मुद्दा तो कड़वे तेल की कीमत है। इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा था कि बिहार में 250 ग्राम तक की मात्रा में शराब का सेवन करने वालों को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि खुद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ही शराबबंदी की सफलता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। कुशवाहा ने कहा कि राज्य में शराबबंदी सफल नहीं हुई, लेकिन इससे समाज को बहुत फायदा हुआ। दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाए हुए हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
  • उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश
  • मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
  • मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.