सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निबंधित हुए बिहार के 2.82 लाख असंगठित मजदूरों को लाभ दिलाएगी सरकार : श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा

सीएफटीयूआई के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता श्री सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित 

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2022 10:32 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज मजदूर दिवस पर आयोजित सीएफटीयूआई के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में कहा कि बिहार में दो करोड़ 81 लाख 70 हजार असंगठित मजदूरों का निबंधन हुआ है, जो पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार ही ऐसा प्रदेश है जहां इतनी बड़ी संख्या में असंगठित मजदूरों का निबंधन हुआ है। शीघ्र ही सबों के नाम ई पोर्टल पर आ जाएंगे और उनको लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में एनी बेसेंट रोड स्थित सीएफटीयूआई के अशोक सभागार में कोरोना काल में सफाई मजदूरों की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यशाला सह स्वच्छता सम्मान समारोह बोल रहे थे । श्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल में मजदूरों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने जिस तरह जान जोखिम में डालकर सड़क, गलियों, नालियों और कूड़ो की सफाई की है, उससे नि:संदेह एक बड़े दुस्साहस का काम था और  सफाई मजदूरों, कर्मियों की सेवा भाव को पूरा देश याद रखेगा और इसलिए उन्हें उचित सम्मान देने का काम आज यह संगठन कर रहा है, जो बहुत खुशी की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन सीएफटीयूआई के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौबे ने की ।
श्रम मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम व्यक्ति की चिंता की है और अंतिम व्यक्ति के लिए कई लाभकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे देश के सबसे निचले तबके के लोगों को, मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों की मौत के बाद उनके आश्रितों को ₹400000 रुपए मुआवजा देने का सरकार का निर्णय है और मैंने अपने विभाग के लोगों को निर्देशित किया है कि 30 दिनों के अंदर वैसे परिवारों को हर हाल में अनुग्रह राशि का भुगतान कर दिया जाए, ताकि उसके भरण-पोषण में परेशानी ना हो । इस मौके पर प्राय: सभी वार्डों से कुल 150 सफाई कर्मियों को स्वच्छता श्री सम्मान से सम्मानित किया गया । साथ ही कोरोना काल में सामाजिक संस्थाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है और उन्हें भी सम्मानित किया गया । उद्गम डेवलपमेंट फाउंडेशन, विंग हेल्पर फाउंडेशन और खबरपालिका जैसी सामाजिक संस्थाएं भी कोरोना काल में सेवा देने का काम किया  जिससे इन्हें भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर सफाई मजदूरों को कोरोना योद्धा बताते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौबे ने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों की भूमिका,काम जोखिम भरा रहा है । कोरोन  काल में जहां एक और लोग अपने घरों में दुबके रहे, वहीं सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन के लोग अपने अपने कार्य में लगे रहे और मौत की परवाह नहीं की और डटकर कोरोना से मुकाबला की । श्री चौबे ने कहा कि वास्तव में सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता सम्मान के योग हैं इसलिए सीएफटीयूआई ने उन्हें आज सम्मानित करने का काम किया । समारोह को संबोधित करने वालों में खबरपालिका के महासचिव संजय शुक्ला, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पवन श्रीवास्तव, कुमारी गीता, इंद्रदेव प्रसाद, अजय त्रिगुणायत, मंजू कुमारी, समेत अन्य लोग प्रमुख थे । कार्यक्रम में सभी वार्डों के सफाई निरीक्षक, सफाई पर्यवेक्षक तथा सफाईकर्मी को सम्मानित किया गया । इस मौके पर खबरपालिका को भी सीएफटीयूआई संस्था की ओर से मान्यता प्रदान की गई । खबरपालिका के महासचिव संजय शुक्ला ने श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा और संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौबे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
  • समाधान दिवस पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सुनी 171 फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश मामलों को ऑन द स्पॉट निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.