गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहारियों की भावना से खिलवाड़ न करे केजरीवाल सरकार – पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 12, 2021 10:42 अपराह्न
दिल्ली में धूमधाम से मनायी जायेगी छठ पूजा, डीडीएमए को वापस लेना होगा तुगलकी फरमान, बिहारियों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं केजरीवाल
विजय शंकर 

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के उस   फैसले का जमकर विरोध किया है जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर इस साल छठ पूजा मनाये जाने पर रोक लगा दी गयी है। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने चेतावनी भरे लहजे में आज यहां कहा कि बिहारियों की भावना से केजरीवाल सरकार खिलवाड़ न करे। लोक आस्था का महापर्व छठ से बिहार की भावना और अस्मिता जुड़ी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के फैसले से बिहार के लोगों की भावना आहत हुई है। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार को अपना तुगलकी फरमान वापस लेना होगा। दिल्ली में धूमधाम से छठ पूजा मनायी जायेगी।

पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल याद रखें कि दिल्ली को सजाने और संवारने में बिहार के लोगों ने अपना खून-पसीना लगाया है। बिहार के लोग अगर काम करना बंद कर दें, तो दिल्ली की धड़कन रूक जायेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार बिहारियों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। कोरोना काल में भी केजरीवाल सरकार ने बिहारियों को दिल्ली से हटाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। लेकिन, इस बार बिहार के लोग चुप नहीं बैठेंगे। दिल्ली में हर हाल में भव्य तरीके से छठ पूजा होगी। इसकी व्यवस्था भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम करेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार, LPG, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
  • अब गंभीर हो जाओ, वरना लौटने का रास्ता नहीं बचेगा”, 5 शर्तों के साथ ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.