शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अल्पवर्षा के कारण किसानों के लिये कृषि फीडर को 16 घंटे की विद्युत आपूर्ति का निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने राज्य में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2022 11:37 अपराह्न
  • बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे ।
  • डीजल अनुदान की राशि हेतु प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जाँचकर किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराया जाय ।
  • जिन इलाकों में रोपनी नहीं हो पायी है, उनका आकलन कर लिया जाय ताकि किसानों को राहत पहुँचाई जा सके ।
  • आकस्मिक फसल योजना पर तेजी से कार्य करें। कृषि विभाग पर्याप्त बीज का भंडारण कर लें ताकि यदि अगस्त में भी पर्याप्त वर्षा नहीं होती है तो किसानों को वैकल्पिक फसल के लिए शीघ्र बीज उपलब्ध कराया जा सके।
बिहार ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने आज राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अल्पवर्षापात से उत्पन्न की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में जुलाई माह में वर्षा कम होने के कारण कई जिलों में धान की रोपनी देरी से प्रारंभ हुई इसको देखते हुए किसानों को राहत पहुँचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाये गये हैं, जिसके संबंध में सभी जिलों के साथ समीक्षा की गई। बैठक में जिलावार वर्षापात की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई एवं जिलावार फसल आच्छादन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकांश जिलों के द्वारा बताया गया कि 50 प्रतिशत से कम धान की रोपनी हुयी है। कई जिलों में 10 प्रतिशत से कम रोपनी की स्थिति प्रतिवेदित की गयी। जुलाई माह में अधिकांश जिलों में वर्षा की स्थिति औसत से काफी कम दर्ज की गयी है परन्तु विगत 10 दिनों में वर्षापात की स्थिति में सुधार होने के कारण रोपनी एवं फसल आच्छादन में कुछ बढ़ोतरी हो रही है। 10 जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक धान रोपनी का कार्य हो चुका है लेकिन अभी भी जमुई, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद एवं अरवल में धान रोपनी 25 प्रतिशत से कम दर्ज की गयी है तथा 10 जिलों में 50 प्रतिशत से कम रोपनी हुई है।

दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में धान की रोपनी का प्रतिशत काफी कम प्रतिवेदित किया गया है। इन जिलों के जिला पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि वर्षापात की कमी के कारण धान आच्छादन काफी कम हुआ है। अगले सप्ताह तक रोपनी की संभावना है किंतु अब इसमें बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना नहीं है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जिन इलाकों में रोपनी नहीं हो पायी है, उनका आकलन कर लिया जाय ताकि किसानों को राहत पहुंचाई जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि कम वर्षा की स्थिति को देखते हुये राज्य सरकार के द्वारा सुयोग्य किसानों को डीजल अनुदान हेतु सभी जिलों में राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डीजल अनुदान की राशि हेतु प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जाँचकर किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराया जाय। डीजल अनुदान की सहायता हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुये किसानों को निरंतर विद्युत आपूर्ति हो इसके लिये राज्य सरकार द्वारा दिनांक 20.07.2022 से कृषि फीडर के लिये 16 घंटे की विद्युत आपूर्ति का निदेश दिया गया है। प्रधान सचिव ऊर्जा को कृषि फीडर को कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि जहाँ-जहाँ विद्युत अथवा यांत्रिक दोष के कारण राजकीय नलकूप बंद है, वहाँ मरम्मति करवाकर उन्हें चालू करने की कार्रवाई की जाय। राजकीय नलकूपों हेतु विद्युत की 16 घंटे प्रतिदिन आपूर्ति करवाने का निदेश दिया गया। मुख्य सचिव ने लघु जल संसाधन विभाग के नलकूपों के रखरखाव हेतु दिये गये राशि के विरूद्ध उपयोगिता प्रमाण-पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने सचिव कृषि विभाग को निर्देश दिया कि वे आकस्मिक फसल योजना पर तेजी से कार्य करें। कृषि विभाग पर्याप्त बीज का भंडारण कर लें ताकि यदि अगस्त में भी पर्याप्त वर्षा नहीं होती है तो किसानों को वैकल्पिक फसल के लिए बीज उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों को नहरों, कृषि फीडर तथा डीजल अनुदान के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों को प्रतिदिन जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत करने का निर्देश दिया। राज्य स्तर पर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत करने का निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग को दिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। सभी जिला पदाधिकारी कृषि समन्वयक के साथ जिला स्तर पर 2 अगस्त को बैठक करेंगे तथा उन्हें सभी पंचायतों  में भेजकर वहाँ की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे तथा किसानों को हरसंभव मदद पहुंचायेंगे । बैठक में प्रधान सचिव ऊर्जा संजीव हंस, सचिव कृषि एन० सरवन कुमार, सचिव, जल संसाधन -सह- आपदा प्रबंधन संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.