मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शराब पियेंगे तो होगी बीमारियाँ, शीघ्र मौत तय : नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2022 12:25 पूर्वाह्न

जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में समाज सुधार अभियान के अंतर्गत जीविका की दीदियों से संवाद

पटना : बिहार ब्यूरोमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जमुई में कहा कि शराबबंदी कानून से समाज में बदलाव आया और करीब 60 लाख लोगों ने शराब से तौबा किया । समाज के अन्दर शांति एवं खुशहाली आ रही है । परिवारों में उल्लास देखने को मिल रहा है । महिलाओं के साथ बच्चे और बच्चियों का जीवन बेहतर होने लगा है और उनके घरों की स्थिति सुधर गयी है ।

बुधवार को जमुई स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर समाज सुधार अभियान के अंतर्गत जीविका की दीदियों से संवाद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि शराब से 200 से अधिक तरह की बीमारियों से व्यक्ति ग्रस्त हो जाता है और मौत भी तय हो जाती है । इसलिए शराब पीना छोड़ो और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जियो। नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों को आत्मसात किए जाने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने भी शराब को समाज के लिए खतरनाक बताया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर उंगली उठाने वाले लोगों को इशारे-इशारे में करारा जवाब दिया और कहा कि कानून के अस्तित्व में आने के बाद बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। गांव-गांव, गली-गली में सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पुल-पुलिया बनाए जा रहे हैं और इस दिशा में सतत कार्य जारी है । सडक़ और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ उनका रखरखाव भी किया जा रहा है। सडक़ें आज चकाचक हैं, बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना करीब छ: घंटे में पहुंचा जा सकता है। अब पांच घंटे में राजधानी पहुंचने की योजना बनाई जा रही है। इस पर तेजी से कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज लड़कियां लडक़ों से आगे निकल रही है । पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा में लडक़ों की तुलना में 300 से अधिक लड़कियों ने परीक्षा दी थी जो बिहार के तेजी से विकास का द्योतक है । उन्होंने शिक्षा के विकास के लिए सैकड़ों स्कूल खोले जाने की चर्चा करते हुए कहा कि अब लडक़ी के साथ लडक़ों को भी साइकिल दिया जा रहा है जो इस दिशा में एक क्रांति है। पूर्व में लड़कियां पांचवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती थी। इसका मूल कारण पोशाक था। हमारी सरकार ने इसे गम्भीरता से लेकर पोशाक योजना शुरू किया, जिसका सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि, बड़ी संख्या में बेटियां पुलिस समेत अन्य नौकरियों में भर्ती हुई हैं, जो प्रशंसनीय है।
संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारियों ने समाज सुधार अभियान को संबोधित किया । जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्मृति चिंह भेंट किया। वहीं पत्रकार सह उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने मंच संचालन किया । 

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घंटे में नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
  • अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
  • देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी कर रही है आयोजन
  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.