शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुशासन और कानून का राज सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, इसके लिए होगा हरसंभव प्रयास – प्रो. रणबीर नंदन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2022 10:05 अपराह्न

बिहार ब्यूरो 

पटना : जनता दल यूनाटेड के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने प्रदेश में कानून के राज के लिए नीतीश सरकार के उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुशासन और कानून का राज सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। इसको बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार पुलिस को सशक्त बनाने का प्रयास इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने हरेक एक लाख व्यक्ति पर 150 पुलिसकर्मियों के रखे जाने का निर्णय लिया है।

प्रो. नंदन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पुलिसिंग का औसत देखें तो प्रति एक लाख व्यक्ति पर 155 पुलिसकर्मी हैं। इस प्रकार हमारा प्रदेश भी राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंच रहा है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह प्रयास साबित करता है कि वे आम लोगों की चिंता करने वाले नेता हैं। शराबबंदी का निर्णय हो या फिर जल जीवन हरियाली परियोजना, ये सभी आम लोगों के जीवन के सीधे जुड़ी हुई योजनाएं हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री जी ने एक सभ्य समाज की स्थापना की दिशा में जो प्रयास वर्ष 2005 से शुरू किया है, वह अनवरत जारी है।

प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि नीतीश सरकार आम लोगों की चिंता करने वाली है। अपराध के खिलाफ किस गति से कार्रवाई होती है, यह सरकार की नीयत और नीति को प्रदर्शित करती है। पिछले 17 सालों में माननीय मुख्यमंत्री ने कानून के राज के लिए एक सूत्र वाक्य को अपनाया है, सरकार न किसी को बचाती है और न किसी को फंसाती है। इसी पर आज तक चल रहे हैं। अपराध करने वाला चाहे किसी जाति, धर्म, मजहब, संप्रदाय का हो, वह सरकार की नजर में अपराधी ही है। उसके खिलाफ सरकार कानून के मुताबिक एक्शन लेती है। इसके लिए पुलिस को सशक्त बनाया जाना जरूरी है। माननीय मुख्यमंत्री ने इस दिशा में शुरुआती दिनों से ही काम किया है। यही वजह है कि कभी कुशासन और जंगलराज की उपाधि वाला बिहार अब डबल डिजिट ग्रोथ के लिए जाना जाता है।
प्रो. नंदन ने कहा कि सुरक्षा बलों में भी मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति को प्रधानता दी है। यह उनकी नीतियों से झलकता है। मुख्यमंत्री जी ने 35 फीसदी पुलिस के पदों पर भी महिलाओं की नियुक्ति का निर्णय लेकर एक प्रकार से इतिहास बनाया है। घर चलाने वाली महिलाएं अब समाज के अपराध का खात्मा कर रही हैं और आगे भी करेंगी। यह सब एक नेता के माध्यम से ही संभव है, जो विजन और मिशन के तहत समाज को बदलने की कोशिश में जुटा हुआ हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.