शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रब ने बनाई जोड़ी : तीन फिट का दुल्हा और साढ़े तीन फिट की दुल्हनियां, जाति बंधन तोड़ कर दोनों ने साथ जीवन भर जीने-मरने की कसम खाई

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2023 1:00 पूर्वाह्न

 

मढ़ौरा (सारण) : छपरा जिले के मढ़ौरा में तीन फीट के दूल्हे ने साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां से शादी रचाई है। यह शादी मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में सम्पन्न हुई। दोनों ने जाति बंधन तोड़ कर एक-दूसरे के साथ जीवन भर जीने-मरने की कसम खाई। सदर प्रखंड के चनचौरा रामकोलवा निवासी भुटेली साह का 23 वर्षीय पुत्र श्याम , जिसका कद मात्र तीन फीट है की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवारवालों ने शादी को लेकर कई जगहों पर बातचीत की, लेकिन कोई उन्हें अपनी पुत्री देने को राजी नहीं हुआ। जिस वजह से परिवार में लंबे समय से मायूसी थी। वहीं, दूसरी तरफ मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर के रहने वाले गुदेली महतो की 20 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी भी सिर्फ साढ़े तीन फीट की है। कम कद होने की वजह से उनकी शादी में भी अनेकों बाधाएं आ रही थी। परिवारवालों ने उनकी शादी को लेकर कई जगहों पर लड़का देखा, पर साढ़े तीन फीट की हाइट होने की वजह से कोई शादी को तैयार नहीं होता था।


इसी दौरान, मढ़ौरा के भावलपुर के ही रहने वाले शैलेश सिंह श्याम और रेणु के जीवन में फरिश्ता बनकर आए। वे किसी काम से चंचौरा गए थे, जब श्याम के परिवारवालों ने उनसे शादी की चर्चा की। शैलेश को उसी वक्त रेणु का ख्याल आया। फिर क्या था, उन्होंने दोनों परिवारवालों से बातचीत कर शादी की चर्चा की। शादी की बात शुरू हुई तो बीच में दोनों परिवार की अलग-अलग जाति अडंगा बन गई। तभी परिवारवालों ने दोनों की खुशियों के लिए जातीय बंधन तोड़ रिश्ता जोड़ने का फैसला किया और अंतरजातीय शादी के लिए राजी हो गए। उसके बाद अगले सप्ताह ही शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में दोनों शादी के बंधन में बंधने मढ़ौरा से प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर पहुंचे। साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां और तीन फीट के दूल्हे को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गढ़देवी मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई। इस शादी में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल में इस अनोखी शादी के दृश्य को कैद किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ज्योतिर्मठ आपदा : ढाई साल बाद भी अधर में प्रभावितों का भविष्य
  • चारधाम यात्रा 2026 : पहली बार केदारनाथ और बदरीनाथ में लगेगी एटीसी प्रणाली, मौसम की पल-पल जानकारी से हेलीकॉप्टर उड़ानें होंगी सुरक्षित
  • दूधिया रोशनी से जगमगाया ऐतिहासिक आदिबदरी मंदिर समूह
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में वनाग्नि सुरक्षा हेतु संयुक्त मॉक ड्रिल संपन्न
  • उर्गम घाटी में मां कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा
  • बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
  • ड्राइवर ने बेचा सीमेंट से लदा ट्रक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कोटी बनाल में आयोजित दो दिवसीय रथ देवता ठाकुर साहब का दो दिवसीय घड्याला संपन्न, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त
  • सीईओ थपलियाल ने किया यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण
  • जनगणना को लेकर प्रशासन ने की कवायद शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.