रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का मोकामा में हुआ भव्य स्वागत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 28, 2022 11:37 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह के स्वागत में गुरुवार को सरमेरा मोकामा पथ पर कार्यकर्ताओं को जनसैलाव उमड़ा। उनके स्वागत में टाल क्षेत्र के पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज के लोग जगह जगह कतारबद्ध खड़े होकर अपने नेता का दर्शन पाने को बेताब थे। उनके आगमन पर कार्यकर्ता उनका अभिवादन कर रहे थे और उनका फूल माला से स्वागत करते दिखे। इस दौरान अतिपिछड़ा व पिछड़ा समाज के लोग बिहार का सीएम कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो का नारा लगा रहे थे।
श्री सिंह गुरुवार को जदयू के प्रदेश महासचिव अरुण सहनी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने मोकामा क्षेत्र के घोसवरी थाना के बलवापर चकदह पहुंचे थे। वहां उन्होंने अरुण सहनी की मां के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होेंने कहा कि अरुण सहनी जी की मां एक कर्तव्य परायण महिला थी उनके निधन से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं। श्री सिंह ने उनके पुत्र अरुण सहनी व वहां के अन्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें दुख की घड़ी में सांत्वना दी। श्री सिंह ने कहा कि अरुण सहनी अतिपिछड़ा समाज के वरीष्ठ नेता है और ये समाज के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार अतिपिछड़ा समाज के विकास के लिए कृत संकल्पित है और इनके विकास के लिए कई काम किए है।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अतिपिछड़ा समाज के साथ हकमारी बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज के विकास से ही बिहार पूर्ण विकसित होगा। इससे पूर्व श्री सिंह का उनके पैत्रिक आवास मुस्तफापुर से निकलने पर रहुई, बिंद व सरमेरा व सरमेरा के रास्ते के अलावा इतासंग, भादवा, गोपालाबाद, सोन सिकरा, बिंद, बढ़िया व कथराही सहित कई जगहों पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने जदयू के नेता पर व्यंग करते हुए कहा कि जो लोग आरसीपी सिंह को 5000  की भीड़ जुटाने की बात करते थे व अपने आंख से देख लें कि सरमेरा मोकामा पथ पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जनसैलाव उमड़ा है और गरीबों के इस नेता का स्वागत हम करते हैं और करते रहेंगे।
इस दौरान उनके साथ शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, डॉ. विपिन यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरीय नेता संतोष महतो, संजय मालाकार, प्रवीण चन्द्रवंशी, जदयू के वरीय नेता प्रीतम सिंह, पूर्व प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम पटेल, सन्नी पटेल, उपेन्द्र विभूति, डॉ. ललिता, संजु कुमारी, जितेन्द्र नीरज, अमर कुमार सिन्हा, भगीरथ कुशवाहा, अमित कुमार, शंकर पटेल, मीनू पटेल, डा कमलेश, मुन्ना सिद्दकी, हरेन्द्र कुमार सिंह, विशन कुमार बिट्टू, रोहन प्रजापति समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.