सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का बड़ा ऐलान, मेरी सरकार बनी तो राइफल-रिवाल्वर का लाइसेंस दिया जाएगा फ्री

अमेरिका में लाइसेंस फ्री होने से वहां क्राइम नहीं होता, हर कुशवाहा के घर में राइफल या बंदूक होना जरूरी

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2023 12:48 पूर्वाह्न

बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने को दिया अजीबोगरीब फार्मूला

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अजीबोगरीब फार्मूला दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी सरकार बनी तो सबको राइफल, रिवाल्वर और बंदूक का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कह दिया कि पैसे नहीं हो तो जमीन बेचकर बंदूक खरीदो। बता दें कि बिहार में विधानसभा का चुनाव 2025 में होने वाला हैं, लेकिन, सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है। इस बीच नागमणि ने राज्य में अपनी सरकार बनवाने के लिए बिहार की जनता और खासकर कुशवाहा समाज को अब तक का सबसे खास आश्वासन दिया है। नागमणि ने कहा है कि जिस दिन बिहार में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी उस दिन सभी लोगों को अपनी अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बना दिया जाएगा। इसके लिए हर उस व्यक्ति को राइफल रिवाल्वर या बंदूक का लाइसेंस दे दिया जाएगा, जो इसकी इच्छा रखते हैं।

नागमणि ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। यहां अक्सर हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा हत्या कुशवाहा समाज के लोगों की हुई है। जो भी कुशवाहा बिरादरी से उभरता हुआ नेता सामने आता है, उसे मार दिया जाता है। पिछले साल में 50 से ज्यादा कुशवाहा नेताओं की हत्या की गई है। इसलिए आवश्यक है कि हर एक कुशवाहा के घर में राइफल या बंदूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं है तो खेत बेचकर ही सही लेकिन राइफल अवश्य खरीदें। अमेरिका का हवाला देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि वहां राइफल और बंदूक का लाइसेंस फ्री है। ऐसे में वहां क्राइम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जब किसी को पता रहेगा कि अगले के पास भी बंदूक है तो वह कभी हमला नहीं करेगा। इससे क्राइम बैलेंस रहेगा। इसलिए अगर आपके हाथ में राइफल और मेरे पास भी राइफल हो तो अपनी जान जाने के डर से कोई गोली नहीं चलाएगा। इस सरकार या प्रशासन पर विश्वास करने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं तैयार रहना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने दावा भी किया कि उनके घर में चार राइफल है इस वजह से कोई उनकी ओर झांकने की जुर्रत नहीं करता।

नागमणि ने यह भी वकालत की कि उनके इस फार्मूले को देशभर में लागू किया जाए। उन्होंने वादा किया कि बिहार में और देश में जहां भी उनकी सरकार का कार्यक्षेत्र बनेगा, वहां इसे लागू किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में नागमणि ने कहा कि यह सुविधा सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को दी जाएगी। लेकिन, कुशवाहा समाज को इसकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए जैसे भी हो कुशवाहा बिरादरी के लोग अपने घर में बंदूक जरूर रखें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.