बुधवार, जुलाई 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास आयुक्त ने ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ पुस्तक भेंट की

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2022 11:40 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह ने बिहार विरासत विकास समिति, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस (अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण) भेंट की। बिहार का पुरातात्विक एटलस के लेखक विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह हैं, जिसका सम्पादन एक सम्पादक मंडल द्वारा किया गया है। यह पुस्तक 400 पृष्ठों का है, जिसमें 802 उच्च गुणवत्ता युक्त छायाचित्र और 21 मानचित्र शामिल हैं। एटलस प्रदर्शित सभी मानचित्र सर्वे ऑफ इण्डिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।
‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ (Archaeological Atlas of Bihar) राज्य में पुरातात्विक धरोहर संबंधी प्रकाशन के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। बिहार की पुरातात्विक धरोहर जो बहु-स्तरीय एवं बहु-आयामी है, को समझ पाना एक दुरूह कार्य रहा है। बहुरंगी मानचित्र इस तरह से तैयार किए गए हैं कि विभिन्न काल खण्डों में बनती – बिगड़ती संस्कृतियों और सभ्यताओं के परिवर्तन क्रम को आसानी से समझा जा सकता है। इस पुस्तक को मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है- संघ संरक्षित पुरास्थल, राज्य संरक्षित पुरास्थल एवं अन्य ऐसे स्थल जो सुरक्षित घोषित नहीं किये गए हैं। अन्य श्रेणी के पुरास्थलों / स्मारकों के विवरणों को आधुनिक पशासनिक प्रमण्डलों की इकाइयों के अन्तर्गत रखा गया है। इसके साथ ही पुरास्थलों / स्मारकों को उनके कालानुक्रम के अनुसार भी चिह्नित कर मानचित्रों में दर्शाया गया है। इस पुस्तक से बिहार के दीर्घकालीन, व्यापक एवं जटिल धरोहर के संबंध में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

हाल के पोस्ट

  • बिना वक्त गंवाये डीएम सविन बंसल ने राजू को सारथी वाहन से भेजा बर्न स्पेशलिस्ट helping hand हॉस्पिटल, Dr Kush से की बात
  • कोटद्वार में वन दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर मिले बेसुध
  • कोटद्वार : दो बच्चों को सांप ने डंसा, एक की हालत नाजुक, बरसात में रहे सावधान
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गदेरे में नहाते वक्त बहे 05 किशोर, दो की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • बीएड की फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी पाने वाले शिक्षक को 05 साल की कठोर कैद की सजा
  • नीति आयोग की मानव पूँजी से संबंधित क्रांति
  • नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस की पैनी नजर : लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में खाद्य व पेय पदार्थ विक्रेताओं का सत्यापन और गुणवत्ता जांच जारी
  • मंगलौर पुलिस ने बिछड़े 10 वर्षीय भोले को माता-पिता से मिलाया, गमजदा परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • मंगलौर : पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से टली, आक्रोशित कांवड़ियों को पुलिस ने सूझबूझ से किया शांत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.