सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार की सभी परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को हो सहूलियत – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2022 10:46 अपराह्न
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्माण विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की
विजय शंकर 

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने सत्तर घाट पुल, बख्तियारपुर – ताजपुर प्रोजेक्ट, जे०पी० गंगा पथ, मीठापुर टू करबिगहिया फ्लाइओवर के कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने बिहटा सरमेरा रोड, अटल पथ, मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट, कच्ची दरगाह – बिदुपुर 6 लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सात निश्चय पार्ट-2 के तहत सुलभ संपर्कता के संबंध में भी जानकारी दी। एन0एच0ए0आई0 के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बिहार में चल रही तथा शुरु की जानेवाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने दानापुर – बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर, राम जानकी पथ, अमटा सिमरिया 6 लेन ( एन0एच0-31), पटना-गया डोभी रोड, जे०पी० सेतु के समानांतर पुल, बिक्रमशिला सेतु आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आवागमन को सुगम बनाने के लिये राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण किया गया है तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करें, इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी। साथ ही इससे बिहार आनेवाले पर्यटकों को राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर जाने में सहूलियत होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि सात निश्चय – 2 के अतंर्गत सुलभ संपर्कता को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत, अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड श्री पंकज कुमार पाल सहित अन्य वरीय अधिकारीगण जुड़े हुए थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.