शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुशासन लाकर बापू के सपनों को साकार कर रहे सीएम नीतीश कुमार : प्रो. रणबीर नंदन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2021 12:22 पूर्वाह्न
बिहार ब्यूरो (विजय कुमार) : जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बाल्मीकिनगर में हो रही राज्य कैबिनेट की बैठक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब पूरी सरकार किसी एक इलाके में पहुंचती है तो उस क्षेत्र में विकास की राह भी खुलती है। राह में आने वाली तमाम समस्याओं को सरकार अपनी आंखों से देखती है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण इलाकों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने की योजना को लागू कराना संभव हो पाता है।
उन्होंने बताया कि आज की कैबिनेट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। जहां 677 पल्स टू भवन बनेंगे। वहीं पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय 9 जिलों में बनेंगे। करीब पौने 500 करोड़ का दो ज़िलों में निवेश होगा। विरासत को संरक्षित करने लिए बनाए जा रहे बापू टॉवर को दर्शनीय बनाया जाएगा।
 
प्रो. नंदन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था। वे गांवों से सरकार को संचालित होते देखना चाहते थे। ग्रामीण इलाकों के गरीब, किसान और दलित-पिछड़ों की स्थिति में सुधार के लिए इस प्रकार की उनकी कल्पना थी। उनके इस सपने को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पूरा कर रहे हैं। महात्मा गांधी की कर्मभूमि से उन्होंने प्रदेश की सरकार को संचालित करने का कार्य करके एक बड़ा संदेश दिया है। वे बापू के आदर्शों को बिहार के जीवन में उतारने का प्रयास कर रहे हैं। 
प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि राज्य कैबिनेट की बैठकों का प्रदेश के अन्य जिलों में करने का मुख्यमंत्री का प्रयास लगातार रहा है। दिसंबर 2009 और 17 जनवरी 2017 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक राजगीर में हुई थी। 14 जनवरी 2010 को गंगा नदी के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में उन्होंने कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया था। 18 दिसंबर 2019 को गया के पहाड़पुर में वे कैबिनेट की बैठक कर चुके हैं। वर्ष 2009 में विकास यात्रा के दौरान बेगूसराय के बरबीघा गांव में भी राज्य कैबिनेट की बैठक हो चुकी है। इससे प्रदर्शित होता है कि माननीय मुख्यमंत्री सरकार को पटना के सचिवालय से बाहर निकाल कर गांवों की दहलीज तक ले जाने में सफल हुए हैं।
प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि पटना से बाहर किसी भी जिले में कैबिनेट की बैठक होने से वहां के लोगों को काफी फायदा मिलता है। तमाम विभाग के अधिकारी और मंत्रियों के पहुंचने के कारण विकास की राह वहां तक पहुंचती है। आम लोगों के मन में यह भाव पैदा होता है कि जो सरकार उन्होंने चुनकर भेजी है, वह उनके ही पास में है। इससे लोगों के मन में लोकतंत्र के प्रति आस्था मजबूत होगी है। लोकतंत्र मजबूत होता है। माननीय मुख्यमंत्री ने हमेशा सुशासन को सबसे आगे रखा है। इस प्रकार के कार्यक्रम सुशासन की असली तस्वीर को जनता के समक्ष पेश करने में कारगर होते हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.