शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ० एच०एन० दिवाकर द्वारा लिखित ‘फ्रॉम पी०एच०सी० टू सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल (ए जर्नी ऑफ एफर्टस, स्ट्रगल एंड ट्राइंफ ) नामक पुस्तक का किया विमोचन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2022 11:33 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ० एच०एन० दिवाकर द्वारा लिखित पुस्तक फ्रॉम पी०एच०सी० टू सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल (ए जर्नी ऑफ एफर्टस, स्ट्रगल एंड ट्राइंफ ) ‘ का विमोचन किया। इस पुस्तक में डॉ० दिवाकर ने अपने अनुभव एवं राजवंशी नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी०एच०सी०) से लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सेंटर के बनने की विकास यात्रा का उल्लेख किया है।
पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का बोझ कम करने के लिए वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का निर्णय लिया। इनमें राजेन्द्र नगर आई (आँख) सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, गार्डिनर रोड में मधुमेह के ईलाज के लिए एंडोक्राईनॉलॉजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं राजवंशी नगर में ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरोलॉजी के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल था। आगे चलकर राजवंशी नगर में स्थापित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का नामकरण मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सेंटर किया गया। इस सेंटर की स्थापना के वक्त डॉक्टर दिवाकर पटना से बाहर कार्यरत थे, जिन्हें पटना बुलाकर सेंटर की जिम्मेवारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि संपूर्ण क्रांति आंदोलन के दौरान एक बार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को चोट लगी थी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को ईलाज के लिए नजदीकी राजवंशी नगर में स्थित अस्पताल में लाया गया, उस वक्त यह अस्पताल एक कमरे में चलता था। ईलाज के क्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने अपने सहयोगियों के समक्ष यह इच्छा व्यक्त की थी कि यहाँ पर एक ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सेंटर बनना चाहिए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सहयोगी रहे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी उस वक्त वहां उपस्थित थें। बाद में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पहल और प्रयास से लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापित की गयी ।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पुस्तक के लेखक डॉ० एच० एन0 दिवाकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ० एच०एन० दिवाकर ने कहा कि इस पुस्तक के द्वारा यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि सरकारी अस्पताल में सभी वर्ग के लोगों का ईलाज संभव है। इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.