शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुराने साथियों से की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2022 11:47 अपराह्न
बिहार ब्यूरो

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने एकंगरसराय प्रखण्ड के एकंगरसराय तथा इस्लामपुर प्रखण्ड के इस्लामपुर में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री का स्वागत पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों की बड़ी माला एवं प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र भेंटकर किया।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबलोग इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं। आप सबसे मिलकर बहुत खुशी हुई। हम तो इधर कुछ दिनों से लगातार घूम रहे हैं। मेरी इच्छा थी की एक बार फिर से सब जगह हम घूम लें। आपलोगों के सहयोग से ही आज हम यहां हैं। जो भी हम से संभव हुआ हम आपलोगों का काम करते रहे हैं लेकिन मेरे मन में आया कि आपलोगों से आकर मिलें, उसी सिलसिले में हम आप सबलोगों से यहां मिलने आए हैं। सब जगह भारी संख्या में लोग मिल रहे हैं। सब अपनी समस्या भी बताते हैं। यहां पर आकर आपलोगों से मिलने का मौका मिला। मुझे बहुत खुशी हुई। बहुत लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया है, उन सब चीजों को देखा जाएगा। हम आपकी सेवा करते रहेंगे। आप सबलोगों का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है, इसको हम जीवन भर याद रखेंगे। आप सबलोगों से अपील है कि सब लोग मिलकर रहिए, आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रखिएगा। महिलाओं और बच्चे-बच्चियों से भेंट होती है, इनमें कितनी जागृति आयी है देखकर खुशी होती है। समाज में पहले बहुत विवाद होता था। अब बहुत कम हो गया है। इसी चीज को कायम रखना है। हमारा तो एक ही विनम्र आग्रह है कि प्रेम और भाईचारे का आपस में भाव रखिएगा। बरसात के दिनों में भी सब जगह का चक्कर लगाकर एक बार तो देख-रेख करते हैं। इतनी गर्मी में भी बड़ी संख्या में आपलोग आए इसके लिए आप सबलोगों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कोसियावां, एकंगरसराय बाजार, जगाई, रतनपुरा, दरियापुर, शेख अब्दुल्ला, कोरमा बाजार, इस्लामपुर बाजार सहित कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ, फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एकंगरसराय में महान स्वतंत्रता सेनानी, षिक्षाविद् एवं पूर्व मंत्री स्व0 डॉ0 लाल सिंह त्यागी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौषलेन्द्र कुमार, सेवानिवृत प्रोफेसर एवं जदयू नेता श्री जर्नादन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.