शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र (शहरी) के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुराने साथियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र (शहरी) के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुराने साथियों से की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2022 12:36 पूर्वाह्न
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र (शहरी) के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ के टाउन हॉल (कर्पूरी भवन) में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री का स्वागत पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों की बड़ी माला, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया।
मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि सब चीजों को देखने के मकसद से हम आज बिहारशरीफ के विभिन्न इलाकों का सड़क मार्ग से भ्रमण कर रहे हैं। हमने यहां पर बाईपास का निर्माण करवाया। शहर के अंदर की स्थिति देखने-समझने के लिए हमने विभिन्न इलाकों का घूमकर जायजा लिया है। सभी जगहों पर भारी संख्या में लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर स्वागत किया है। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण जगह है। शुरु से ही आप लोगों का सहयोग हमें मिला है। स्व० जॉर्ज फर्नांडिस साहब और मुझे भी आप लोगों ने यहां से जिताकर संसद भेजा था। अभी तीन बार से हमारी पार्टी के श्री कौशलेंद्र जी यहां के सांसद हैं। आपके सहयोग एवं समर्थन को हम कभी भूल नहीं सकते हैं। पूरे जिले का दौरा करने के बाद आज अंतिम कार्यक्रम इस शहर का था। केन्द्र सरकार ने बिहार के 4 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर चयन किया। बिहारशरीफ उसमें से एक है। हमलोग चाहते हैं कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के रूप में परिणत हो। केन्द्र सरकार बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाना चाहती है। हम उसी के लिये आज शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों को देखे हैं। आपलोगों ने जो सहयोग और समर्थन दिया है उसे हम जीवन भर याद रखेंगे। हमसे जो भी संभव होगा, हम आपके लिये काम करते रहेंगे। हमलोगों के काम करने के पहले यहां कितना झगड़ा होता था। हमलोगों को जब से काम करने का मौका मिला है, आपस में लोग मिल जुल कर रह रहे हैं। आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ हमेशा मिल जुल कर रहना है। नई पीढ़ी के लोगों को भी प्रेम और भाईचारे से रहने के लिये आपलोग प्रेरित करें, इससे समाज के हर तबके का उत्थान होगा। बिहारशरीफ ऐतिहासिक जगह है। बिहारशरीफ में कई ऊँचे स्थल हैं, अगर यहां की भी खुदाई हो तो कई ऐतिहासिक तथ्य सामने आयेंगे। नालंदा जिला का मुख्यालय बिहारशरीफ है और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होगी। इस राज्य का नाम बिहार है इसलिये बिहारशरीफ का विशेष महत्व है। इस शहर को मॉडल शहर बनाने के लिये काम करना है। आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रहने से इस शहर का तो विकास होगा ही राज्य तथा देश का भी विकास होगा।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कोसुक, कारगिल चौक बिहारशरीफ, सोहडीह, किसान कॉलेज रोड सोहसराय, आशा नगर, करुणा बाग, सोहसराय चौक, मोगलकुआँ, एतवारी बाजार, हॉस्पिटल मोड़, काशी तकिया, भरावपर, बस स्टैंड सोगरा कॉलेज, पक्की तालाब, कटरा नदी मोड़, श्री बाबा मणिराम अखाड़ा न्यास समिति, सालूगंज मोड़, महलपर, अनुराग सिनेमा रोड, खंदकपर, खंदक मोड़, बिचली खंदकपर, कमरुद्दीनगंज, पुरानी जेल मोड़, कचहरी मोड़, नई सराय मोड़, गढ़पर, पुलपर सहित अन्य कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ, फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
नालंदा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ के सोहडीह में शेरे बिहार सोहडीह कृषक हित समूह द्वारा जैविक विधि से की जा रही सब्जी की खेती का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान श्री राकेश कुमार से जैविक विधि से उत्पादित की जा रही सब्जी से हो रहे लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ के अम्बेर मोड़ स्थित गुरु सहाय लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक इंजीनियर श्री सुनील कुमार के बिहारशरीफ स्थित आवास पर पुराने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्रीमती रीना देवी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
  • मध्यप्रदेश से निकला नाबालिग बालक पहुंचा लक्ष्मणझूला, भटके मासूम को पौड़ी पुलिस ने दिया सहारा
  • डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से 1–1 लाख की आर्थिक सहायता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.