सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से भ्रमण कर विभिन्न निर्माणाधीन पथ प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2022 12:11 पूर्वाह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सड़क मार्ग से भ्रमण कर विभिन्न निर्माणाधीन पथ प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को मीठापुर गोलंबर पर अधिकारियों ने रेखाचित्र के माध्यम से मीठापुर- महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मीठापुर – महुली निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने निर्देश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री करबिगहिया गोलंबर से सिपारा होते हुए महुली पहुँच कर एन0एच0-83 (पटना-गया- डोभी सड़क) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखाचित्र के माध्यम से इस पथ के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गया ऐतिहासिक जगह है। गया और पुनपुन में बड़ी संख्या में लोग पिंडदान करने के लिये आते हैं। पटना-गया- डोभी मार्ग के बन जाने से पटना से गया आवागमन और आसान हो जायेगा। साथ ही पर्यटकों को भी काफी सहुलियत होगी तथा इस क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने वहाॅ रूककर स्थानीय लोगों से बातचीत कर वहाँ की समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने एन0एच0-83 का निरीक्षण करने के पश्चात् मसौढ़ी-पितमास-नौबतपुर मार्ग होते हुए दानापुर में दानापुर – बिहटा एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य के विभिन्न पहलूओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव सह बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर जाकर सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हैं। इसी सिलसिले में आज भी विभिन्न स्थानों का दौरा कर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। सड़क निर्माण कार्य में क्या दिक्कत आ रही है इसकी भी जानकारी ली है। शराबबंदी का अध्ययन करने राजस्थान से आयी टीम के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान से टीम आयी हुई है। उन लोगों से कल मेरी मुलाकात हुई है। वे लोग बिहार में घूमकर पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करना चाहते हैं। पहले भी कई राज्यों से टीम आकर बिहार की शराबबंदी का अध्ययन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर – बिहटा एलिवेटेड पथ के निर्माण को लेकर रेलवे से बात हो गयी है। यहां पर एलिवेटेड रोड बन जाने से लोगों को आने-जाने में और सहूलियत होगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.