सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ लोकसभा (पुराना) क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुराने साथियों से की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2022 9:54 अपराह्न
विजय शंकर
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ लोकसभा (पुराना) क्षेत्र के अन्तर्गत बाढ़ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने पुराने बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के बेल्छी, बाढ़ एवं अथमलगोला सहित कई इलाकों में संघर्ष के दिनों के साथियों से मुलाकात की और पुराने दिनों को याद किया। मुख्यमंत्री बेल्छी प्रखण्ड के बेल्छी, बाढ़ प्रखण्ड के बाढ़ एवं अथमलगोला प्रखण्ड के सबनीमा में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि बाढ़ से मेरा पुराना लगाव है। सबसे पहले हम यहीं से सांसद बने थे। जब हम विधायक थे तब भी यहां आते रहते थे और यहां की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते थे। वर्ष 1989 से हम यहां काम करते रहे हैं। यहां पर सब कुछ हुआ है। यहां के लोगों की इच्छा को पूरा करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। जिला बनाने को लेकर यहां के लोग मांग करते रहे हैं, कुछ दिनों के बाद हमलोग इस सब चीजों के बारे में फैसला लेंगे तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे? इसको लेकर आप लोगों को सोचने की जरुरत नहीं है। हमको जब भी यहां आने का मौका मिलता है तो आते रहते हैं। बाढ़ के दौरान भी हमलोगों ने हवाई सर्वेक्षण किया था। पहले जब हम सांसद थे तो हर जगह घूम लेते थे लेकिन अब मौका नहीं मिल पाता है। बहुत दिनों से मेरे मन में था कि अपने पुराने क्षेत्र में एक बार फिर जायें और उसी सिलसिले में आपलोगों से मिलने आये हैं।
कल मोकामा के इलाके में घूमकर मुझे काफी अच्छा लगा था। इसी तरह आज बाढ़ के इलाके में घूमकर अच्छा लग रहा है। यहां के लोगों ने मुझे जो स्नेह दिया है और मुझे कहां से कहां पहुंचाया है, उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं। जब तक मेरा जीवन है तब तक हम इसे भूल नहीं सकते हैं। यहां के लिए हम सब कुछ करते रहते हैं। यहां आते रहते हैं, आगे भी आते रहेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सकसोहरा, लछूचक, एकडंगा, बेढ़ना, पष्चिमी बेढ़ना, स्टेषन रोड बाढ़, दहौर, अंचुआरा, रूपस, छेदी सिंह टोला अथमलगोला, बुढ़रा अथमलगोला, तिनपाई टोला अथमलगोला, अथमलगोला बाजार सहित कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा एवं जयकारे से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी रूक-रूककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भ्रमण के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.