बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर चरखा समिति जाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं जयप्रभा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2021 1:57 अपराह्न
विजय शंकर
पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर चरखा समिति (प्रभा- जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) कदमकुआं जाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की धर्मपत्नी जयप्रभा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने चरखा समिति (प्रभा- जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के शयनकक्ष, सभा कक्ष, प्रभावती स्मृति कक्ष सहित पूरे परिसर का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने विजिटर बुक में भी अपना संदेश लिखा। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, महिला चरखा समिति की अध्यक्ष तारा सिन्हा, संचालिका शकुंतला मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा सहित संग्रहालय के अन्य सहयोगी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि यह लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का आवास है। हमलोग युवावस्था से यहां आते रहे हैं। जे०पी० मुवमेंट के दौरान सभी सदस्यों की यहां बैठक होती थी। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी हमें स्नेह देते थे, मानते थे। हम अक्सर उनसे यहां आकर मिलते थे। लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी के जो विचार हैं, उन्होंने जिस प्रकार नेतृत्व किया उससे हमलोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। आज हमलोग उसी के आधार पर काम कर रहे हैं। बापू जे०पी०, लोहिया जी के विचारों को अपनाते हुए समाज को हमलोगों को आगे बढ़ाना है, समाज में एकता बनाए रखना है, समाज में भाईचारे की भावना रखनी है। इन सब चीजों की सीख हम सभी को इन्हीं लोगों से मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम यहां नहीं आ पा रहे थे। इस मौका मिला तो मुझे यहां आकर संतुष्टि मिली है। यहां के लोगों के साथ हमारा तरह से सहयोग रहता है। अगर यहां किसी प्रकार की कोई समस्या होगी, तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। हमलोग उन्हीं के विचारों के आधार पर आगे बढ़ते हुए काम कर रहे हैं। हमारा मकसद है कि नई पीढ़ी के लोग भी इन सब चीजों को जानें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.