शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्य बिन्दु : → कार्य योजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें। निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों के आश्रय हेतु 'मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन पर तेजी से काम शुरू करें। वहां खाने-पीने, चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रखें।

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2022 11:59 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की स्थिति, भूमि हस्तांतरण की स्थिति, कार्य प्रगति की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
श्री आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री फुटपाथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है और इस योजनान्तर्गत 47 हजार 423 लाभुकों को ऋण प्रदान करा दिया गया है।
श्री आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम
के सब-वे अलाइन्मेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पार्किंग, डिजास्टर मैंनेजमेंट
सिस्टम आदि के संबंध में जानकारी दी।
श्री आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सात निश्चय-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इस योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य योजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। बिहार म्यूजियम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पटना म्यूजियम के और बेहतर ढंग से बन जाने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें। इसका निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। टनल में बेहतर एयर सिस्टम एवं रौशनी का इंतजाम हो और लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों को आश्रय हेतु मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन पर तेजी से काम शुरू करें। आश्रय स्थल में खाने-पीने, चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रखें। यहां वृद्धजनों के स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवनयापन हेतु जरुरी सुविधाओं का इंतजाम रखें।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की महिलाओं की बेकरी यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, विदेशों तक पहुंचे पहाड़ी अनाज से बने उत्पाद 
  • उत्तराखंड : बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच
  • उत्तराखंड : SSC की परीक्षा में चल रही थी सामूहिक नकल! अचानक पहुंच गई STF
  • आप हमारे राज्य निर्मातागण; आपकी समस्याओं का निस्तारण करना शासन-प्रशासन का परम दायित्व – डीएम सविन बंसल
  • उत्तराखंड में भाजपा का इंटरनल सर्वे, विधायकों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा, किसके लिए बजी खतरे की घंटी…?
  • उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
  • औली नेशनल स्कीइंग : जायंट स्लैलम में सेना का जलवा
  • भीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
  • उत्तराखंड : प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने आमवाला तरला आवासीय योजना व ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.