शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को किया अर्ध्य अर्पित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2021 10:14 अपराह्न
पटना के विभिन्न छठ घाटों का भी भ्रमण किया
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने दानापुर के नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन हाथ उठाकर किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ उठाकर स्वीकार किया।
छठ घाटों का भ्रमण करने के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ व्रत में शामिल सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूँ। मुझे यह देखकर खुशी हुई है कि बहुत अच्छी संख्या में लोग छठ व्रत में शामिल हुए हैं, यह बहुत ही प्रसन्नता की बात है। छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे तौर पर प्रयास किये गये हैं। इससे पहले हमलोगों ने तीन बार आकर यहाँ के इंतजामों को देखा है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं है। नासरीगंज से कंगन घाट तक हमलोगों ने सभी छठ घाटों को देखा, बहुत अच्छा लगा। पिछली बार कोरोना के चलते लोगों ने घरों में ही छठ पूजा की। इस बार फिर से छठ महापर्व का आयोजन घाटों पर हो रहा है, आज इसे देखने का फिर से मौका मिला। पूरे प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं हैं, खासकर जो छठ व्रत में शामिल हैं, उनका मैं अभिनंदन करता हूँ।
मुख्यमंत्री के भ्रमण के क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, विधान पार्षद ललन सर्राफ, मेयर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास आनंद किशोर, आयुक्त पटना प्रमण्डल संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आईजी पटना प्रक्षेत्र संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टेक्नोलॉजी से बदलेगी गांवों की तस्वीर – IAS निधि यादव
  • टिहरी में “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • कोटद्वार : आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड : UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 14 परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार
  • फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी
  • केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा
  • लिवप्योर ने ऋषिकेश में शुरू किया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.