सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल पथ एवं निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2022 11:47 अपराह्न
बिहार ब्यूरो

पटना  : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे0पी0 गंगा पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जे०पी० गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली और कार्य को तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज- 2 के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने जे०पी० गंगा पथ के निर्माण कार्यों एवं पथ के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सभ्यता द्वार, पी०एम०सी०एच० के सामने जे०पी० गंगा पथ पर रूककर वहाँ के लिंक पथ के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने दीघा के पास रूककर अटल पथ और जे०पी० सेतु से जे०पी० गंगा पथ के कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली और इसे बेहतर प्रारूप में निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन पथों का जे०पी० गंगा पथ से जुड़ने से कई रुटों के लोगों के लिए आवागमन और सुगम होगा। पटना से बाहर आने जाने वाले लोगों का भी सम्पर्क और सुलभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जे०पी० गंगा पथ के अगले फेज के भी कार्य योजना बनायें।

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, बी०एस०आर०डी०सी०एल० के प्रबंध निदेशक श्री संदीप पुद्गलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम०एस० ढिल्लो सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
  • समाधान दिवस पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सुनी 171 फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश मामलों को ऑन द स्पॉट निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.