गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2021 11:06 अपराह्न
दीपावली एवं छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं, उनकी कोरोना जांच करायें। अगर उनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है तो टीकाकरण भी अवश्य करायें।
अन्य राज्यों में बिहार के रह रहे लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह जानकारी दें कि अगर उन्होंने अपना टीकाकरण एवं आर०टी०पी०सी०आर० जॉच करा लिया है तो उसका प्रमाण पत्र साथ रखें। राज्य में बचे हुए लोगों का टीकाकरण तेजी से करायें।
आधार कार्ड नहीं रहने के कारण जिनका वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है, उनका किसी दूसरे पहचान पत्र के आधार पर टीकाकरण करायें और उनका आधार कार्ड भी अवश्य बनवायें।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं इंटर स्टेट बॉर्डर चेक प्वाइंट पर बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखें इन जगहों पर भी कोरोना जांच की व्यवस्था रखें।
माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत एवं जागरुक करते रहें।
विजय शंकर 

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों को लेकर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन के साथ ही ब्लैक फंगस, टी०बी० सहित अन्य बीमारियों के संबंध में जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि छठ महापर्व के पूर्व कोरोना वैक्सीनेशन अभियान और तेज किया जायेगा और कोरोना जांच की संख्या और बढ़ाई जायेगी। 18, 19 और 20 अक्टूबर को कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने डब्लू०एच०ओ० द्वारा मोतिहारी जिले के वैक्सीनेशन को लेकर किये गये सर्वे की भी जानकारी दी। डब्लू०एच०ओ० के सर्वे में जानकारी दी गई है कि मोतिहारी जिले में 96 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा बचे हुए लोगों का टीकाकरण तेजी से करायें। आधार कार्ड नहीं रहने के जिनका वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है, उनका किसी दूसरे पहचान पत्र के आधार पर टीकाकरण करायें और उनका आधार कार्ड भी अवश्य बनवायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली एवं छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं, उन सबका कोरोना जांच करायें। अगर उनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है तो उनका टीकाकरण भी अवश्य करायें अन्य राज्यों में बिहार के रह रहे लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह जानकारी दें कि अगर उन्होंने अपना टीकाकरण एवं आर०टी०पी०सी०आर० जाँच करा लिया है तो उसका प्रमाण पत्र साथ रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं इंटर स्टेट बॉर्डर चेक प्वाइंट पर बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखें इन जगहों पर भी कोरोना जांच की व्यवस्था रखें। नेपाल से सटे राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतें टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना जांच भी महत्वपूर्ण है। कोरोना जांच की संख्या और बढ़ायें बाहर से आने वाले जो लोग अगर कोरोना पॉजिटिव पाये जाते हैं तो उनका •●आर०टी०पी०सी०आर० जांच कर यह कन्फर्म हो लें कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत एवं जागरुक करते रहें।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेश परासर एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार, LPG, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
  • अब गंभीर हो जाओ, वरना लौटने का रास्ता नहीं बचेगा”, 5 शर्तों के साथ ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.