सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें पावन प्रकाश गुरु पर्व पर राजगीर एवं पटना साहिब में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2022 11:50 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बैठक कर श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें पावन प्रकाश गुरु पर्व पर राजगीर एवं पटना साहिब में आयोजित होनेवाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 554वां पावन प्रकाश गुरु पर्व 3 से 5 नवंबर 2022 को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक, शीतलकुंड, राजगीर तथा 6 से 8 नवंबर, 2022 को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही है। 5 नवंबर को गुरुद्वारा शीतलकुंड राजगीर तथा 8 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मुख्य दीवान (समारोह) का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें पावन प्रकाश गुरु पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों एवं विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। आनेवाले श्रद्धालुओं के ठहरने की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। सबके साथ अपनापन का व्यवहार रखें। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था रखें। पटना से राजगीर जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बस उपलब्ध रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश से आए थे। सभी धर्मों और सभी वर्गों के लोगों ने मिल जुलकर उनका सहयोग किया था। जिस तरह से समाज के हर वर्ग के लोगों ने उस समय सिख श्रद्धालुओं का सत्कार किया, इससे उनके मन में बिहार और बिहारवासियों के प्रति काफी अच्छी भावना पैदा हुई थी और इससे देश-विदेश में बिहार के प्रति लोगों में अच्छा संदेश गया था। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु यहां आएंगे, उनकी सेवा एवं सहयोग के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे। राज्य सरकार की तरफ से हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा। दुनिया भर के सभी सिख श्रद्धालुओं के लिए पटना साहिब महत्वपूर्ण स्थल है। राजगीर भी सभी धर्मों के श्रद्धा का केंद्र है। जो भी सिख श्रद्धालु पटना आएंगे, वे राजगीर भी जाएंगे। हमलोगों को उनकी हर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूरा सहयोग करना है और अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
बैठक में वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना श्री चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त पटना श्री अनिमेष पराशर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.