रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, नवगछिया के बाढ़ राहत शिविरों का भी लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2021 8:03 अपराह्न
पटना :  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया एवं नवगछिया प्रखंड स्थित रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, पकरा एवं गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, मकनपुर में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिषा-निर्देश दिए।
रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के बाढ़ राहत शिविर के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर, समुदायिक रसोई केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों को पढ़ाने की सुविधा आदि के संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर, पकरा के निरीक्षण के क्रम में आवासित लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत शिविर का पूरा प्रबंधन ठीक रखें। उन्होंने कहा कि हवाई सर्वेक्षण के क्रम में हमने देखा है कि भागलपुर जिले में काफी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं इसलिए जरूरत के मुताबिक राहत शिविरों की संख्या बढ़ायें ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। बाढ़ राहत षिविरों में लोगों की संख्या भी सीमित रखें ताकि लोगों को रहने में कोई असुविधा न हो।
पकरा बाढ़ राहत षिविर के निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री गोपालपुर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय, मकनपुर बाढ़ राहत शिविर पहुॅचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से सामुदायिक रसोई में मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर, सामुदायिक रसोई आदि का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के पष्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का हम लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थल निरीक्षण कर बाढ़ राहत षिविरों की स्थिति की भी जानकारी ले रहे हैं। हम प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी लेते रहते हैं और आवश्यक गाइडलाइन्स भी जारी किये जाते हैं। सभी प्रभावित लोगों को राहत मिले, इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित प्रति परिवार को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। बाढ़ राहत शिविरों में सभी प्रभावित लोगों के आवासन, भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। राहत शिविरों में रह रहीं गर्भवती महिलाओं को बेटा होने पर 10 हजार रुपये और बेटी होने पर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री अजय कुमार मंडल, विधायक श्री गोपाल मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव कुमार हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के विषेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, आयुक्त भागलपुर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, आई0जी0 भागलपुर श्री सुजीत कुमार, जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं नवगछिया के पुलिस अधीक्षक श्री सुशांत कुमार सरोज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.