बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण,

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2021 10:36 अपराह्न
हवाई अड्डे पर की पत्रकारों से बातचीत
विजय शंकर
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार मौजूद थे। हवाई सर्वेक्षण के पश्चात, पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक वर्षापात के कारण अनेक जगहों पर फसल बर्बाद हुई है और लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ दिन पूर्व 02 सितंबर को हमने पटना, नालंदा और नवादा जिले के प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि हमने आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज आदि जिलों हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया है। पहले से भी इन क्षेत्रों के जो प्रभावित इलाके हैं उनकी भी जानकारी ली है। आज हम इसी संदर्भ में सभी संबद्ध जिलों एवं विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी हमलोगों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का आकलन किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसल क्षति तथा जो फसल लगा नहीं सके उन सभी को दी जाने वाली सहायता को लेकर सबकुछ तय कर दिया गया है। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने जिलों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक-एक चीज का एसेस्मेंट किया है। इधर, फिर अधिक वर्षापात शुरु हुई है, इससे लोग प्रभावित हुए हैं। आज होने वाली बैठक के पूर्व ही हमने सभी प्रभावित जगहों का आकलन करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि पहले से जो प्रभावित इलाके हैं उसके अलावा जो अब प्रभावित हुए हैं उन सबकी राहत एवं सहायता के लिए सब तरह से मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन को लेकर शुरू से हमलोग राहत के लिए काम करते आ रहे हैं। चार माह हम इन्हीं चीजों को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहते हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में भी वर्षापात की ऐसी स्थिति आयी है। अब माना जा रहा है कि वर्षापात की स्थिति घटेगी, लेकिन इसके बाद भी अगर कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो लोगों की सहायता की जाएगी।
महागठबंधन में के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों के माध्यम से इस खबर के बारे में सुन रहे हैं। हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से काम करती है। सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि रहा है, उनको जो मदद मिलती है वो दी जाती है, आप सबको मालूम है। विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से संबंधित पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों सीटों पर एन०डी०ए० पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस पर जनता को फैसला लेना है। हमलोग कोई दावा नहीं करते हैं। बाकी कौन क्या बोलता है, किस भाषा का प्रयोग करता है आप सब जानते हैं। आप सबको मालूम है दोनों सीट जदयू ने जीती थी। इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए एन०डी०ए० ने एक साथ उम्मीदवारों का चयन किया, आज उनका नामांकन हो गया है। सबलोग आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं। जनता मालिक है वो फैसला करेगी। श्री लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार से संबंधित पूछे गए सवाल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है वो जो करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.