शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पार्टी को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु प्रकोष्ठों को प्रभावी स्वरूप प्रदान किया गया – उमेश सिंह कुशवाहा

बिहार में जातिगत जनगणना कराये जाने का मुख्यमंत्री जी का फैसला ऐतिहासिक: उमेष सिंह कुषवाहा

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2022 9:25 अपराह्न
अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के शासन-व्यवस्था की सराहना एवं उनकी स्वीकार्यता राष्ट्र को नेतृत्व प्रदान करने की उनकी क्षमता को दर्शाती है
पटना : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आज पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात करने के बाद बताया कि सभी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार में अपनी पूरी आस्था व्यक्त करते हुए मूल संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अपनी प्रतिबद्दता व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक में जातीय जनगणना पर लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह बहुत पुरानी मांग थी जो उन्हीं के द्वारा इसे पूरी की जायेगी और इस पर आनेवाली संपूर्ण खर्च बिहार सरकार अपने कोष से वहन करेगी। उक्त गणना को पूरी होने से समाज के नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिलेगा। बिहार देष का पहला राज्य है जिसके द्वारा अपने साधन और संसाधन से जातीय जनगणना का कार्य पूरा करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुषवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार  के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एक समान प्रकृति के पूर्व के अनेकों प्रकोष्ठ को प्रभावी स्वरूप प्रदान करने का प्रयास किया गया है तथा उत्तर एवं दक्षिण बिहार में बांटे गए संगठन को भी एकीकृत कर व्यवहारिक समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि संगठन के विभिन्न इकाइयों में समन्वय एवं पार्टी के सशक्तिकरण के लिए प्रकोष्ठ की संख्या कम कर संगठन को प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। जदयू का मानना है कि पार्टी के प्रभाव एवं इसकी सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। अनेकों प्रकोष्ठ के गठन से पार्टी में कई पावर सेंटर बने जिसका पार्टी की एकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। परिणाम स्वरूप माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए व्यापक लोक-कल्याणकारी कार्य एवं सुशासन की सफलता के बावजूद जदयू में अंदरूनी एकता प्रभावित हुई।
श्री कुषवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्य की सफलता एवं संविधान सम्मत आशावादी दृष्टिकोण ने पूरे देश को अपनी ओर आकृष्ट किया है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए धर्मनिरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय के साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति मुख्यमंत्री जी का दृष्टिकोण उन्हें भारतीय राजनेताओं की अग्रणी श्रेणी में खड़ा करने के साथ ही राष्ट्र को नेतृत्व प्रदान करने की उनकी क्षमता को भी उजागर करता है। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनके शासन-व्यवस्था की सराहना एवं उनकी स्वीकार्यता राष्ट्र का नेतृत्व प्रदान करने की उनकी क्षमता को दर्शाती है। स्वयं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारे नेता माननीय श्री नीतीश कुमार को सच्चा समाजवादी बताया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रारंभ से ही जात-पात, वंशवाद एवं धार्मिक भावनाओं की राजनीति का विरोध किया है। वो कभी भी व्यक्तिवादी विचार के समर्थक नहीं रहे, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास रखने वाले नेता हैं। अपनी इसी सोच के तहत पार्टी में लंबे समय तक कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता माननीय श्री अनिल हेगडे एवं श्री खीरू महतो को राज्यसभा के लिए पार्टी की ओर से मनोनीत किया, जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है और पार्टी के सशक्तिकरण को बल प्रदान किया है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार को बधाई।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.