शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं भाजपा : जदयू

किशनगंज मामले में सरकार ने न सिर्फ माना बल्कि उसके खिलाफ जांच का आदेश दिया है और कार्रवाई भी होगी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2022 8:15 अपराह्न
बिहार ब्यूरो

पटना : जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर प्रश्न पत्र में हुई गलती पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दोनों नेता ने कहा कि गलती अपराध तब बनती है जब उसे माना न आए। किशनगंज में जो गलती हुई है सरकार ने न सिर्फ माना बल्कि उसके खिलाफ जांच का आदेश दिया है और कार्रवाई भी होगी।इस भूल पर भाजपा जिस तरह बिलबिला रही है, उससे तो ऐसा लग रहा है कि देश की सुरक्षा की चिंता सिर्फ भाजपा को है। जबकि भाजपा तो वैसा दल है जिसके रहते इस देश को बाहरी दुश्मनों की जरूरत ही नहीं भारत और भारतीयता के दुश्मन है भाजपा के नेता और भाजपा की राजनीति पूरे समाज को बांट दिया है। 12 प्रदेशों में भाजपा के सीएम हैं और 4 में भाजपा सहयोगी दल है। तो क्या बाकि राज्यों में देश के दुश्मन हो गए हैं। भाजपा जैसे इसी एक मुद्दे को ऐसे पेश कर रही है जैसे हमलोग अलग देश बना रहे हैं। प्रश्न में गड़बड़ी हुई है और पकड़ में आते ही इसके खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है।

वैसे भाजपा को पहले अपना गिरेबान ठीक से झांकना चाहिए क्योंकि ऐसी गलती तो भाजपा के शासित प्रदेशों में भी हो चुकी है। बापू की मौत को आत्महत्या बताया गया था। गोडसे का महिमामंडन भी बापू की जन्मधरती गुजरात में ही किया गया है। मध्य प्रदेश की सरकार ने बापू की जगह गैम्बलिंग शब्द लिख दिया था। कश्मीर को पाकिस्तान को सौंप देने का सवाल भी भाजपा शासित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूछा जा चुका है। भाजपा के नेता खुद को देशभक्त साबित करते हुए इतना हड़बड़ा जाते हैं कि समझ ही नहीं आता कि क्या करें। लेकिन राष्ट्र के निर्माण के लिए जो आधारभूत ढांचा सामाजिक एकता का होता है, उसे तो भाजपा हर दिन, हर घंटे, हर पल खंडित कर रहे हैं। रैलियों से लेकर मीडिया पर बहस और आम मुलाकातों में भी भाजपा नेता बस समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

इस देश की एकता और संप्रभुता पर खतरा है भाजपा नीतीश कुमार से भाजपा नेता सीखें कि तमाम दुश्वारियों के बावजूद शासन कैसे किया जाता है, विकास कैसे किया जाता है, सीमित संसाधनों में कैसे विकास होता है, सामाजिक सद्भाव और साम्प्रदायिक सद्भाव कैसे स्थापित रखा जाता है। बिहार में भाजपा कभी अपनी साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे ही नहीं पाई। जबकि उसका एकमात्र यही हथियार है। इसलिए कुलबुलाहट में उन मुद्दों को जबरन उठाने का प्रयास किया जा रहा है जो राज्य सरकार के स्तर पर हल कर दिए गए हैं या प्रक्रियाधीन। नीतीश कुमार की सरकार में मुद्दे उछाले नहीं जाते बल्कि उसके हल होते हैं। और जो किशनगंज में हुआ वो भी हल होने की प्रक्रिया में है। दोषी को सजा मिलेगी और अफवाह भाजपा नेताओं को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को फिर मिलेगा सुझाव देने का मौका, 28 जुलाई से 04 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में होगी विशेष जनसुनवाई, राजधानी के विकास का रोडमैप तैयार करने में आमजन की होगी सीधी भागीदारी
  • उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को बनाया जा रहा रोचक, विद्यार्थियों में बढ़ रही नवाचार की भावना
  • मतदाता सूची होगी त्रुटिरहित, प्रेक्षक ने बीएलओ को दिए पारदर्शिता के निर्देश
  • एक कॉल, हर मदद : 112 से जुड़ेंगी पुलिस, फायर और मेडिकल सेवाएं
  • जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम आशीष कुमार भटगांई
  • कोटद्वार : सिम्मलचौड़ में खुला नया आधार सेवा केंद्र
  • आपदा से अपराध तक हर मोर्चे पर अलर्ट रहें – एसपी सुरजीत सिंह पंवार
  • देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.