मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन में बिहार ने भारत को विश्वपटल पर स्थापित किया: डाॅ रणबीर नंदन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2022 10:05 अपराह्न
विजय शंकर
पटना : राजगीर में जू सफारी के निर्माण और बिहार में पर्यटन की संभावनाओं पर पूर्व विधान पार्षद व जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 रणबीर नंदन ने कहा कि भारत हमेशा से दुनिया के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्रों में शामिल रहा है। बिहार ने इस परंपरा को और मजबूत कर पर्यटन के क्षेत्र में भारत को विश्वपटल पर स्थापित किया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार ने पर्यटन के लिए लगातार काम किए हैं और इसका फल है कि बिहार में कई अनोखे पर्यटन स्थल उभर कर सामने आए हैं। राजगीर में अब 191.12 हेक्टेयर में फैला जू सफारी एकदम तैयार है और पूरी दुनिया को आकृष्ट कर रहा है। जू सफारी में शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और हिरण का अलग-अलग सफारी बने हैं। पर्यटक मजबूत ग्लास लगे बंद वाहन में सवार होकर उन्हें नजदीक से देखने का आनंद उठाएंगे।
डाॅ0 नंदन ने कहा कि जू सफारी से पहले देश का दूसरा और पूर्वोतर भारत का पहला ग्लास ब्रिज बिहार में शुरू हो चुका है। पर्यटक ग्लास ब्रिज के साथ आप नेचर सफारी, रोप-वे साइकलिंग भी कर सकते हैं। जो अपने आप में अनूठा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को कभी सीमित रखा ही नहीं। उनकी व्यापक और दूरदर्शिता ने बिहार को हमेशा आगे बढ़ाया है। लेकिन दुखद स्थिति यह है कि बिहार के विकास के प्रति अन्य लोगों की सोच उतनी दूरदर्शी नहीं रही है। बिहार अपनी भौगोलिक स्थिति से अधिक राजनीतिक अदूरदर्शिता से शापित रहा है।
डाॅ0 नंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जे के बारे में जो कुछ कहा है, उस पर ध्यान देना अब आवश्यकता भर नहीं है, बल्कि अनिवार्यता है। बिहार के बिना देश का विकास हो ही नहीं सकता और बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है। बिहार के बंटवारे के वक्त भी दूरदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है, उनमें उन राज्यों के विकास के साथ आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की भी बात है। विशेष राज्य का दर्जा पाने वाले सभी राज्यों की सीमा पड़ोसी देशों के करीब हैं। बिहार भी नेपाल से सटा है और यह बात सभी को पता है कि कई आतंकी संगठन नेपाल को काॅरिडोर के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं। इसलिए बिहार के विकास के साथ आतंक की आशंका को रोकने के लिए भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना अनिवार्यता है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.