शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार सरकार ने कोरोना के घटते संक्रमण को देखकर 14 फरवरी से हटाई सभी पाबंदियां

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2022 12:15 पूर्वाह्न
आपदा प्रबंधन की बैठक में लिया गया फैसला, वर्चुअल संवाददाता सम्मलेन में दी गयी जानकारी
विजय शंकर   
पटना : कोरोना महामारी को लेकर तीसरी लहर के संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने 6 जनवरी 2022 से लेकर 13 फरवरी 2022 तक विभिन्न चरणों में निरोधात्मक दिशानिर्देश लागू किया था । आज फिर अवधि समाप्ति को लेकर आपदा विभाग के साथ उच्च स्तरीय आवश्यक बैठक की और 14 फरवरी 2022 से अगले आदेश तक के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया । कोरोना संक्रमण काल की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य सरकार ने संक्रमण की कमी को देखते हुए हर क्षेत्र में छूट दे दी है ताकि लोगों का आम जनजीवन सामान्य हो सके ।
मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक के बाद वर्चुअल माध्यम से मीडिया से बातचीत की और 12 फरवरी के बाद के लिए नए दिशानिर्देश से लोगों को अवगत कराया । नया निर्देश 14 फरवरी से लागु होगा जिसमें सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से शत -प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाने का आदेश जारी किया है । साथ ही कोविड संक्रमण को देखते हुए हर परिस्थिति में कोविड दिशानिर्देश व नियम और शर्तें, शोशल डिस्टेंस व मास्क की अनिवार्यता बरकरार रखी गई है । उसका भी हर हाल में पालन किया जाएगा ।
नए निर्देश के अनुसार सभी कोचिंग संस्थानों को अब ऑनलाइन शिक्षण किए करने के लिए अनुमति दे दी गई है और साथ ही परीक्षाएं भी आयोजित करने की अनुमति सरकार ने दे दी है । इसके साथ ही धार्मिक स्थल, मंदिर -मस्जिद समान रूप से खोले जाएंगे । मॉल और सिनेमा हॉल को भी अब सामान्य रूप से खोले जाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन कोविड के अनुकूल सावधानियां बरतने के लिए दिशानिर्देश भी जारी रखा गया है, उसका भी पालन हर हाल में करना होगा और इसका दायित्व प्रबंधन का होगा । साथ ही पार्क -उद्यान भी अब सामान्य रूप से खुलेंगे । खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों को भी सामान्य रूप से आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है लेकिन जिला अधिकारी या संबंधित सक्षम पदाधिकारी के आदेश को भी लेना अनिवार्य किया गया है । साथ ही कितने लोग इन आयोजनों में शामिल होंगे, इसका फैसला भी वहां का जिला प्रबंधन करेगा ।
अब सामान्य रूप से अब सरकारी और निजी वाहनों को चलाए जाने की भी अनुमति दी गई है और उसमें सौ फीसदी सवारी लेने की अनुमति दे दी गई है लेकिन किसी भी हाल में ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं होगी और यात्रा करने वाले सभी लोगों को मास्क  पहनना भी अनिवार्य होगा । अगर आदेश के अनुपालन में कोताही बरती गई तो उसके लिए जिला प्रबंधन को अधिकार होगा कि वह कोई भी दंडात्मक कार्रवाई कर सकेगा ।
आपदा प्रबंधन की बैठक में दर्जनों पत्रकार और अधिकारी आन लाईन जुड़े हुए थे । साथ ही आपदा प्रबंधन की ओर से विभाग के अधिकारी और मुख्यमंत्री के पीआरओ सीधे तौर पर इस संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए । पिछला आदेश सरकार का 6 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक मान्य था जिस पर समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार नया आदेश जारी किया जो 14 फरवरी से अगले आदेश तक के लिए मान्य होगा।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.