सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

bihar board result : पूर्णिया के शिवांकर कुमार बने प्रदेश टॉपर, समस्तीपुर के आदर्श ने दूसरा, जमुई के आदित्य कुमार व मधुबनी के सुमन तीसरे स्थान पर

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2024 4:44 अपराह्न

  पटना (बिहार ब्यूरो) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन के सभागार में अध्यक्ष आनंद किशोर ने  पत्रकारों को बुलाकर आज बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट जारी किया । इस बार 10वीं के रिजल्ट में पूर्णिया के शिवांकर कुमार प्रदेश टॉपर हैं जिन्हें 500 में से 489 अंक मिले हैं, जबकि समस्तीपुर के आदर्श ने दूसरा स्थान पाया है । सेकेंड टॉपर आदर्श को 500 में कुल 488 अंक मिले  हैं । थर्ड टॉपर थर्ड टॉपर जमुई के आदित्य कुमार, मधुबनी के सुमन कुमार हुए हैं । टॉप 10 की सूची में कुल 51 छात्र आये हैं जो बताता है कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है ।  बोर्ड के मैट्रिक के रिजल्ट में 82.91% छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.87 फीसदी रिजल्ट ज्यादा रहा है ।  
रिजल्ट के बाद पूर्णिया के जिला स्कूल में पढ़ने वाले शिवांकर कुमार के घर खुशियाँ छा गयी हैं और लोग शिवंकर के साथ उनके माँ -पिता को भी बधाई देने आ रहे हैं ।  एक सप्ताह पहले जब 12वीं का रिजल्ट आया तो शिवांकर की बड़ी बहन ने 416 नंबर प्राप्त किया था जिसपर उसकी मां कुमकुम देवी ने शिवांकर से कहा था कि तुम्हारी बहन इंटर की परीक्षा में 416 अंक लेकर आई है । तुम्हारे अंक इससे कम आए तो तुम्हें घर से बाहर निकाल दूंगी । मगर तब शिवांकर ने माँ को भरोसा दिया था कि मैं भी अच्छा अंक लाऊंगा और मुझे भी बिहार टॉपरों की सूची में जरुर स्थान मिलेगा 1
उल्लेखनीय है कि बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा इस वर्ष 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित की गई थी जिसमें परीक्षा में परीक्षा में 16 लाख 94 हजार 564 परीक्षार्थी छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं शामिल हैं । इनके लिए 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । जबकि कुल 13,79,542 विद्यार्थी पास हुए हैं जो 82.91% का है । 4 लाख से ज्यादा छात्र -छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास  हुए हैं ।  जबकि 6 लाख 80 हजार 732 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं ।   हर साल की तरह इस साल भी रिजल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा जिसपर  अध्यक्ष आनंद किशोर ने  प्रसन्नता जाहिर की है । 
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर बताया कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल समिति की वेबसाइट रिजल्ट चेक किया जा सकता है ।   रिजल्ट के लिए करने के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं और बिहार बोर्ड हाई स्कूल 2024 लिंक या कक्षा 10 के परिणाम से संबंधित किसी भी लिंक पर क्लिक करें ।  इसके बाद छात्र बीएसईबी रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा जिसके बाद रिजल्ट मिल जायेगा ।  https://bsebmatric.org या http://results.biharboardonline.com पर भी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकते हैं । इसके अलावा secondary.biharboardonline.com पर लॉगऑन कर रिजल्ट को देखा जा सकता है ।  इसके अतिरिक्त बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे एक एसएमएस (SMS) के जरिए भी चेक किये जा सकते हैं । इसके लिए अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 10 रोल नंबर टाइप करना होगा. फिर छात्र BIHAR 10 रोल नंबर टाइप कर के इसे 56263 पर भेज देंगे जिसके बाद उन्हें एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त हो जायेगा । 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.