posted on : अक्टूबर 17, 2021 10:52 अपराह्न
बिहार ब्युरो
पटना : बिहार के बेतिया धाम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश शरण उर्फ़ पुन्नू जी के द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा सह भोज का आयोजन किया गया l इस आयोजन में पूरे भारत से प्रतिभावान चित्रांश वंशज के योग्य कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया l उत्तर प्रदेश की सारिका श्रीवास्तव एवं बिहार की माया श्रीवास्तव में बहुत ही सुंदर भगवान चित्रगुप्त जी का भजन और माता जी की आरती गाकर मन मोह लिया l मौके पर छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी की गयी । इस आयोजन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा (मंटू) , प्रांतीय उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता संगीता सिन्हा के साथ सैकड़ों चित्रांश परिवार उपस्थित रहे और भव्य आयोजन का आनंद लिया l




