सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोतिहारी : जिले में आई 9 ट्रू-नेट मशीन, टीबी की जांच होगी आसान 

शेयर करें !
posted on : अगस्त 28, 2024 12:01 पूर्वाह्न

मोतिहारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 9 ट्रू-नेट मशीन लगाई गई है। यह अगले सप्ताह से काम करने लगेगी। जिले में पूर्व से 7 ट्रू नेट मशीन कार्यरत है। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि ट्रू-नेट मशीन के लगने से जिले में अब टीबी मरीजों की जांच में क्रांति आएगी। पहले जिला यक्ष्मा केंद्र मोतिहारी एवं अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल में “सीबी नेट” मशीन ही था, जिसमें एक साथ नॉर्मल टीबी एवं एमडीआर की जांच होती थी। इस जाँच में 2 घंटा से अधिक का समय लगता था। अब नये मशीन के आने से समय की भी काफ़ी बचत होगी। ट्रू नेट मशीन से मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी और एक घंटे में एमडीआर की रिपोर्ट मिल जाती है। पहले ट्रू नेट मशीन से कोरोना का जांच होता था। सीडीओ डॉ संजीव ने बताया कि पूर्वी चम्पारण जिले में सरकारी संस्थान में 1 हजार 494 इलाजरत एवं 4 हजार 5 सौ 8 (कुल 6 हजार 2) टीबी के मरीज हैं।

इन संस्थानों में लग चुकी है मशीन:

टीबी मरीजों की पहचान करने हेतु जिले के आदापुर, रामगढ़वा, सुगौली, पहाड़पुर, केसरिया, बंजरिया, छौड़ादानो, पताहीं, मेहसी में ट्रू नेट मशीन लगाये गये हैं।

टीबी मुक्त पंचायत की ओर अग्रसर होगा जिला:

सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह एवं एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि इन अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग से टीबी की जांच में तेजी आएगी और जिले में टीबी मुक्त अभियान को गति मिलेगी। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। उनके बलगम का सैंपल लेकर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराया जाएगा। इस प्रकार टीबी मरीजों का पता लगाने के साथ दवाओं का पूरा कोर्स चलाकर टीबी ठीक कर जिले को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। डॉ पासवान ने बताया कि एकबार टीबी की दवा ज़ब शुरू हो तो भूलकर भी दवा का सेवन बीच में न छोड़े, अन्यथा इसका बिगड़ा हुआ रूप एमडीआर का खतरा हो जाता है। जिला यक्ष्मा केंद्र के लैब टेक्निशियन मनु सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 टीबी मरीजों की जांच स्वास्थ्य केंद्र पर की जाती है। अरविन्द कुमार टीबी एचबी ने बताया कि दवाओं की उपलब्धता के अनुसार, टीबी मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.