शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पटना में 14 करोड़ के सोना डकैती कांड का खुलासा, 9 किलो सोने के जेवर व नगदी बरामद

शेयर करें !
posted on : जनवरी 24, 2022 9:42 अपराह्न
4 लुटेरे गिरफ्तार, जहानाबाद के ज्वेलर्स का बेटा निकला मास्टरमाइंड
बिहार ब्यूरो

पटना : पटना के बाकरगंज इलाके में हुयी स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से सरेशाम हुई 14 करोड़ के सोना डकैती का 48 घंटे में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया और 4 अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया । इस लुट कांड में जहानाबाद के एक ज्वेलर्स का बेटा ही लुट कांड का मास्टरमाइंड था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस्ससे पहले पुलिस ने अपराधियों पर दबाव बनाने के लिए लुटेरों से जुड़े व उनके परिवार के 13 लोगों को हिरासत में लिया था जिससे काण्ड का उद्भेदन किया जा सका । इस लुट की घटना के बाद पुरे दबाव में पुलिस चल रही थी और व्यवसायी उग्र रूप लिए हुए थे ।

पुलिस ने डकैती कांड में लूटे गए 35 किलो सोना में से 9 किलो सोने के जेवर तथा 14 लाख नकदी में 4 लाख 32 हजार 9 सौ रुपये बरामद कर लिया है और ज्वलेर्स से लूटे गए 4 मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 2 देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 2 मैगजीन, 13 कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो बाइक एक अपाचे व एक पैशन प्रो, 3 अन्य मोटरसाइकिल जिसमें एक बुलेट, 2 पल्सर, दो चारपहिया वाहन जिसमें एक फार्च्युनर सफेद रंग व एक ईयोन कार व घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि लुटेरे दो पिट्ठू बैग व एक झोले में जेवर व नगदी भरकर ले गए थे। भागते समय पकड़े गए लुटेरे साधु के पास से एक पिट्ठू बैग मिला था। एक पिट्ठू बैग लुटेरों के पकड़ने के बाद बरामद हुआ है।

राजधानी पटना के कदमकुआं के बाकरंगज में एसएस ज्वलेर्स में हुए 14 करोड़ के सोना डकैती कांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया । इस मामले में पुलिस ने चार और लुटेरों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना के बाद एक लुटेरा जहानाबाद का साधु उसी समय भीड़ द्वारा पकड़ लिया गया था। पुलिस इस आरोपित को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार लुटेरों में सिरपतपुर का आकाश ओझा उर्फ सन्नी कुमार, रामकृष्णानगर का सोनू कुमार, जहानाबाद का राजू केवट उर्फ राज उर्फ रवि तथा नया टोला जहानाबाद का नितेश कुमार शामिल है। ये सभी पेशेवर लुटेरे हैं। आकाश ओझा पर जहानाबाद व पटना में 17, राजू केवट पर 7,जेल गए राजेश राम उर्फ साधु पर 3 तथा सोनू कुमार पर 6 मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी के मुताबिक जहानाबाद के राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक रंजीत कुमार का बेटा नीतेश कुमार एसएस ज्वेलर्स डकैती कांड का मास्टरमाइंड व लाइनर निकला। एसएसपी ने बताया कि नीतेश के पिता रंजीत एसएस ज्वेलर्स से ही जेवरात ले जाते थे। उनके साथ नीतेश भी कई बार एसएस ज्वेलर्स से जेवर खरीदकर ले गया था। वह स्मैक पीता था। स्मैक पीने वाले जहानाबाद के राजू केवट उर्फ राज उर्फ रवि के साथ उसकी बैठकी होती थी।

एसएसपी के मुताबिक नीतेश से राजू केवट ने कहा था कि सुनार हो, कोई अच्छा काम दो। इसके बाद नीतेश कुमार ने लुटेरों को बताया कि पटना के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स होलसेल के सर्राफा कारोबारी हैं। उसके इशारे पर लुटेरों ने एसएस ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रची। इसके लिए नीतेश के साथ लुटेरों ने दो बार रेकी की। पहली रेकी जनवरी के पहले सप्ताह तथा दूसरी रेकी डकैती के चार दिन पूर्व की गई थी। एसएसपी ने बताया कि डकैती कांड को बड़ी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। दो लुटेरे होलसेल की दुकान खोलने के लिए जेवरात खरीदने दुकान में घुसे थे, जबकि दो बाहर थे। उनमें डील हुई थी कि अंदर जाने के बाद जब मोबाइल पर बोलेंगे कि पानी पिलाओ यार..तभी बाहर खड़े साथी अंदर आ जाना। जैसे ही मोबाइल पर यह आवाज सुनाई दी, बाहर खड़े दोनों लुटेरे भी दुकान में घुस गए और बैग व झोले में भरकर जेवर और नकदी लेकर भाग निकले।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए साधु के कबूलनामे से ही फरार लुटेरों के बारे में पता चला। यही नहीं, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीर व सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर लुटेरों तक पुलिस पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भागकर इतवार में स्थित किराए के कमरे में छिपे। बाद में वह जहानाबाद भाग गए। घर पर न छिपकर लुटेरे यहां पर भी एक किराए के कमरे में ठहरे हुए थे। छापेमारी की भनक लगने पर लुटेरे सफेद रंग की फार्च्युनर गाड़ी से झारखंड भागने की फिराक में थे, लेकिन तभी पकड़ लिए गए। जांच में पकड़ी गई फार्च्युनर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की पाई गई। गाड़ी पर एक दल का झंडा तथा भारत सरकार का बोर्ड जिस पर अशोक स्तंभ का लोगो भी लगा पाया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प; संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 06 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
  • चमोली : पर्वतीय क्षेत्रों में रसोई गैस आपूर्ति पटरी पर, OTP समस्या के बीच ऑफलाइन बुकिंग से मिली राहत
  • पोखरी के लाल साहिल रावत ने बढ़ाया मान, सेना में बने लेफ्टिनेंट, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ गांव सरना में भव्य स्वागत अभिनंदन
  • पश्चिम एशिया संकट का असर : पैरासिटामॉल समेत कई दवाएं महंगी, कच्चे माल की कीमतों में 40% तक उछाल
  • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
  • अमेरिका में गैस प्लांट खोलने की बजाय मोदी सरकार को गोबर गैस प्लांट में निवेश करवा कर भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहिये – उविपा
  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.