कोटद्वार । कांग्रेस की युवा इकाई ने संसद से पारित कृषि से संबंधित विधेयकों के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया।भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कोटद्वार अमित राज के नेतृत्व में संगठन के कार्यकताओं ने टैक्टर व बैलगाडिय़ों से पूरे बाजार में घूमकर व नारे लगाकर विरोध प्रर्दशन किया । इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवा और किसान विरोधी है। यदि इन जनविरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो सड़क पर जमकर लड़ाई लड़ी जाएगी।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार युवाओं के वोट लेना जानती है लेकिन वही युवा जब रोजगार मांगते हैं तो उन्हें लाठी मिलती हैं, रोजगार नही। सच यही है कि यह सरकार 130 करोड़ भारतीयों के लिए नहीं बल्कि दो चार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।




Discussion about this post