posted on : जनवरी 31, 2022 5:55 अपराह्न
पौड़ी : उपनिरीक्षक (वि.श्रेणी) रणवीर चन्द्र लिंगवाल के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर 31 जनवरी 2022 पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा सेवानिवृत रणवीर चन्द्र लिंगवाल को स्मृति चिन्ह, मेमेटो, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। रणवीर चन्द्र लिंगवाल 12 अक्टूबर 1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा वर्ष 27 जुलाई 2003 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुये। 03 मई 2017 को उपनिरीक्षक (वि.श्रेणी) के पद पर पदोन्नत हुये। रणवीर चन्द्र लिंगवाल द्वारा लगभग 37 वर्ष 03 माह, 25 वीं वाहिनी पीएसी रायवबरेली, 09 एसपीएफ मुरादाबाद, 46 वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।



