posted on : जनवरी 31, 2022 5:55 अपराह्न
सतपुली । चुनाव के मध्यनजर चौबट्टाखाल विधानसभा के केंद्र सतपुली में सोमवार को सतपाल महाराज की धर्मपत्नी अमृता रावत ने भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया । इस अवसर पर अमृता रावत ने कहा कि महाराज ने विगत पांच वर्षों में कई बड़े विकास कार्य किये हैं वही उन्होंने प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार केसर सिंह नेगी को शराब माफिया बताया व कहा कि यदि ऐसे माफिया को चुनेंगे तो ये युवा शक्ति को नशेड़ी बनायेगा । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ बनने जा रही है ।



