posted on : जनवरी 31, 2022 2:59 अपराह्न
पैठाणी : थाना पैठाणी पर 30 जनवरी 2022 को वादी गब्बर सिंह पुत्र स्व0 बेलम सिंह, निवासी ग्राम ईडा मल्ला, पोस्ट बंगाली, पट्टी ढाईजूली, तहसील चाकीसैण, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि जसवीर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम कुटकंडई ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी में मु0अ0सं0 02/2022, धारा- 498 (ए) /304 (बी) भादवि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम जसवीर सिंह पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्रधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 30 जनवरी 2022 को अभियुक्त जसवीर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह को कुटकंडई गांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह देहरादून में प्राईवेट नौकरी करता है। 27 जनवरी 2022 को वह अपने गाँव कुटकंडई आया था। 29 जनवरी 2022 को उसका अपनी उपरोक्त मृतका पत्नी के साथ ग्रह कलेष हो गया था, गुस्से में आकर उसके द्वारा अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का नाम पता
- अभियुक्त जसवीर पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम कुट कंडाई पट्टी ढाईजोली थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-28 वर्ष)।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 02/2022 धारा, 498 ए /304 बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम जसवीर सिंह।
पुलिस टीम
- प्रेम लाल टम्टा पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी
- प्रताप सिंह थानाध्यक्ष पैठाणी
- उपनिरीक्षक ओमप्रकाश थाना पैठाणी
- आरक्षी 266 ना0पु0 सुभाष शर्मा
- आरक्षी 143 ना0पु0 हरीश जमलोकी
- आरक्षी 170 ना0पु0 दिनेश बुटोला
- महिला आरक्षी 71 ना0पु0 प्रियंका



