कोटद्वार । अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों द्वारा सिम्मलचौड स्थित कार्यालय में श्रमदान के तहत साफ सफाई कर बैठक की गई. ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन के सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार सुधीन्द्र नेगी, सुभाष नौटियाल, डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में सिम्मलचौड स्थित पत्रकार भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए परिसर की साफ सफाई की है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान चलाते हुए ग्रामीण पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते पूरा विश्व परेशान है तथा भारत में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थिति में भी ग्रामीण पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से समाचारों का संकलन कर जनता तक पहूँचाने का काम रहे है
कहा कि पत्रकारों का अपना सामाजिक दायित्व भी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे है। ग्रामीण कोविड.19 के संक्रमण काल में आर्थिक तंगी झेल रहे पत्रकारों को आर्थिक मद्द दिये जाने की भी मांग की है। इस मौके पर पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर आगामी रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर आशीष रावत अभाविप संगठन मंत्री द्वारा अशोक वृक्षों का वृक्षारोपण भी भवन के सौन्दर्य हेतु किया गया. इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष चन्द्रेश लखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष सूरज कुकरेती, पुष्कर पंवार, दीपक सुयाल, चंद्रजीत बिष्ट, विकास वर्मा, पुष्कर पंवार, कमल बिष्ट मौजूद थे।




Discussion about this post