कोटद्वार । कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।श्रीधर बेदवाल द्वारा राष्ट्रिय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान गा कर तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस सेवादल प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसी क्रम में आज ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसका उददेश्य आम नागरिक एव्ं नयी पीढी को देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान के बारे में जानकारी देना है। ध्वज बंदन कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, तेजपाल पटवाल, बृजेन्द्र नेगी, श्रीधर वेदवाल, ऐडवोकेट आशुतोष कण्डवाल, रजनीश रावत, बिक्रम राना, महेश शाह, सुनील सेमवाल, मनोहर नेगी, महेंद्र सिंह, इरशाद सल्मानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Discussion about this post