कोटद्वार । केन्द्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिल पारित किये जाने पर रोष प्रकट करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया । जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार किसानों के सारे अधिकारों को चंद धनाढ्य लोगों के हाथो गिरवी रखना चाहती है, वर्तमान में सत्ता के मद में चूर केन्द्र सरकार के द्वारा पारित बिल को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इस बिल के पारित हो जाने से किसानों के खेत खलिहानों को गिरवी रखवाने का षडयंत्र रचा जा रहा है जिससे किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है, कहाकि सारी मेहनत किसान करेगा तथा मलाई सेठ एवं धनाढ्य लोग खायेगें ।
कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ किसी भी प्रकार धोखा नहीं होने देगी तथा किसानों के साथ खड़ी रहेगी। केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बिल को वापिस लेना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, राजेन्द्र गुंसाई, कमल किशोर बिष्ट, बृजपाल सिंह, कृपाल सिंह, संजय पटवाल, विनोद नेगी, धीरेन्द्र बिष्ट, मनवर सिंह आर्य, भानू प्रकाश बलोधी, प्रदीप नेगी, नीरज बहुगुणा, जीतेन्द्र भाटिया, सतेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Discussion about this post