कोटद्वार । पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारियों ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी तथा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को समर्थन पत्र भेजने की मांग की है।
आंदोलन के जिला सचिव अनूप जदली एवं मीडिया प्रभारी अनिल कोटनाला ने कहा कि भारत सरकार ने एक जनवरी 2004 से नयी पेंशन योजना लागू कर दी है, जबकि उत्तराखंड में इस योजना को एक अक्टूबर 2005 से लागू किया गया । नयी पेंशन योजना में कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है क्योंकि योजना बाजार जोखिम के अधीन है, जिसका दुष्परिणाम कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भुगतना पड़ेगा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल से आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की मांग की है।




Discussion about this post