posted on : जनवरी 29, 2022 5:36 अपराह्न
चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष,पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु गठित स्थैतिक निगरानी टीम देवाल के प्रभारी खीमानन्द खण्डूडी द्वारा जांच के दौरान 64 हजार की जब्ती की गई। जब्ती धनराशि को गोपेश्वर कोषागार के दो तालक कक्ष में सुरक्षित रखा गया है। उक्त धनराशि के स्वामी 7 दिन के अन्दर जब्ती रिलीज हेतु नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी चमोली से अपील कर सकते हैं जांच के उपरान्त ही समिति जब्ती राशि को रिलीज करने हेतु निर्णय लेगी।



