posted on : सितम्बर 22, 2020 6:15 अपराह्न
सतपुली । माता मंगला और भोले जी महाराज द्वारा नयारघाटी सतपुली को निःशुल्क शिक्षा की सौगात दी गई है | सभी को शिक्षा और सबका स्वास्थ्य मिशन के तहत हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली द्वारा नगर पंचायत सतपुली की हंस सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी सतपुली को निशुल्क शिक्षा की बहुमूल्य सौगात मिली जिसमे पढने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक बी प्रसाद बिजल्वाण ने नयाराघाटी के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने पर माता मंगला, भोले जी महाराज और हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली का आभार प्रकट किया है ।




Discussion about this post