सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : लोकतंत्र की नींव रखने में पीठासीन व मतदान अधिकारियों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका – डीएम हिमांशु खुराना

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2022 2:45 अपराह्न
चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष,पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु द्वितीय चरण में 108 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम,द्वितीय व तृतीय को मतदान एवं ईवीएम,वीवीपैट का  सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण राजकीय इंटर कालेज कॉलेज गौरा देवी सभागार गोपेश्वर में दिया गया।
प्रशिक्षण में मौजूद पीठासीन व मतदान अधिकारियों को संबोंधित करते हुए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि लोकतंत्र की नींव रखने में पीठासीन व मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन में अति महत्वपूर्ण कार्य है निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूवर्क निर्वाचन सम्पन्न कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नही होती है,इस हेतु ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। प्रशिक्षण पूर्ण गंभीरता से लें जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी हस्त पुस्तिका का सभी कार्मिक गहन अध्ययन कर लें। निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सभी कार्मिक अपने दायित्व एवं जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टीयां मतदेय स्थल तक पंहुचने की तत्काल सूचना सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। मतदान पार्टियां किसी भी प्रकार का अतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे व मतदेय स्थल में ही अनिवार्य रूप से रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने कहा कि मॉक -पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा मतदान प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल अपने सेक्टर जोनल के साथ ही रिर्टनिंग आफिसर को देंगे व प्रति दो घण्टें मतदान की सूचना भी अनिवार्य रूप से देगें। उन्होंने कहा कि जहां मोबाईल की क्लियर क्नेक्टिवीटी के कारण बात नहीं हो पाती है वहां के मतदान पार्टियां एसएमएस के द्वारा उपरोक्त सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम ,वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में पूर्ण सावधानी बरती जाए।
उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की साम्रगी कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रूटि न हो। कोविड-19 को लेकर नई चुनौती है इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान प्रशिक्षण में कार्मिकों जीपीएस ट्रैकिंग के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल फोन में एप इंस्टॉल करने के बारे में सिखाया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी,सहायक नोडल आनंद सिंह, अभिनव नौटियाल, नोडल अधिकारी ईवीएम, मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण मनोज तिवारी,खिम सिंह कंडारी द्वारा निर्वाचन संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गई। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनी जन शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही समाधान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, जिले में 37 प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण
  • धुमाकोट में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व करियर के प्रति किया जागरूक
  • टिहरी : मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • दून यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध रेत-बजरी का भंडारण, नियमों को दरकिनार कर चल रहा कारोबार
  • कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधडी मामलों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, गढ़वाल में जमीन घोटालों पर कड़ा प्रहार, 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर के निर्देश
  • जनदर्शन में डीएम सविन बंसल का त्वरित एक्शन, 212 से अधिक शिकायतों पर मौके पर निर्णय, 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग के पानी का बिल करवाया माफ़
  • जनपद में सफाई अभियान के लिए तैनात किये गये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ करें कार्य – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.