पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने जिले में 06 निरीक्षको का स्थानान्तरण किया है. जिसमे श्रीनगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट को कोतवाली कोटद्वार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. इसके साथ ही कोतवाली कोटद्वार में तैनात निरीक्षक मनोज रतूड़ी को प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर, निरीक्षक विनय कुमार को पुलिस कार्यालय पौड़ी से प्रभारी निरीक्षक थाना धुमाकोट, निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल को प्रभारी निरीक्षक थाना धुमाकोट से प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझुला, निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत को प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझुला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी एवं निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कठैत को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी से प्रभारी डी.सी.आर.बी. पुलिस कार्यालय पौड़ी बनाया गया है.





Discussion about this post