मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री : दीपक बिजल्वाण ने शुरू किया डोर-टू-डोर प्रचार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2022 8:42 अपराह्न

उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद दीपक बिजल्वाण ने डोर-टू-डोर प्रचार शुरू कर दिया है। दीपक बिजल्वाण के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुट गए हैं। यमुनोत्री सीट पर टिकट को लेकर संजय डोभाल भी दावेदारी कर रहे थे। लेकिन, पार्टी ने दीपक बिजल्वाण को टिकट दिया। दीपक बिजल्वाण को टिकट मिलने के बाद यमुना घाटी से लेकर गंगा घाटी तक में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। दीपक बिजल्वाण ने सबसे पहले अपने मूल गांव पुरोला के पोरा पहुंच कर ईष्ट देवता का आशीर्वाद लिया और फिर बड़कोट से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की। हालांकि, टीम दीपक पहले से ही लगातार काम में जुटी हुई है।

दीपक बिजल्वाण ने कांग्रेस आलाकमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत को उन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उपर जो भरोसा किया गया है, उस पर खतरा उतरने का प्रयास करेंगे। दीपक बिजल्वाण ने पौंटी गांव में जाकर मां भद्रकाली का भी आशीर्वाद लिया। साथ ही कुपडा गांव में नाग देवता के मंदिर में माथा टेका और फिर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में मां यमुना का आशीर्वाद लिया। दीपक बिजल्वाण ने कहा कि टिकट की उम्मीद सभी करते हैं, लेकिन मिलता किसी एक को ही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस विचारधारा को मानने वाले लोग कभी पार्टी से नाराज नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि मिलकर इस चुनाव को भारी जन समर्थन के साथ जीतने जा रहे हैं।

दीपक बिजल्वाण ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि उनको भाजपा सरकार ने ही क्लीन चिट दी थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई साबित कर दे कि दीपक बिजल्वाण की कोई भूमिका है, तो वे सजा भुगतने को तैयार है। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाए। कहा कि उनको राजनीतिक प्रद्वद्विंता के चलते फंसाया गया है। यही सरकार है, जिसकी जांच में निर्दोष बताया गया। इसी सरकार ने कोर्ट में बाकायदा एफिडेबिड लिखकर दिया है कि दीपक बिजल्वाण की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले 5 सालों से राज्य के कर्मचारियों, बेरोजगारों और आम नागरिकों के साथ जो छलावा किया। जनता जवाब आने वाली 14 फरवरी को जनता देने जा रही है। दीपक बिजल्वाण ने नगरपालिका परिषद बड़कोट में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अनुपंमा रावत , डॉ. कपिल देव रावत, गुरुदेव रावत, रविन्द्र रावत, कुलदीप जयाड़ा, सोवत राणा, सूर्यपाल नेगी, प्रदीप गैरोला, विजयपाल रावत, जगमोहन चौहान, उदय राणा, रोहित रावत, महावीर पंवार, विपिन चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.