मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आभूषण लूट : 108 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला पटना पुलिस ने, लुटेरों की हुयी पहचान – एसएसपी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2022 10:28 अपराह्न
बाकरगंज आभूषण मंडी में हुई लुट में अबतक 13 लोग हिरासत में
बिहार ब्यूरो
पटना। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज आभूषण मंडी में होलसेल दुकान एसएस ज्वेलर्स से बीते शुक्रवार को 14 करोड़ की लूट मामले में पुलिस ने पटना व जहानाबाद के कई इलाकों में छापेमारी की ।108 सीसीटीवी कैमरों को पुलिस टीम ने खंगाला है । पुलिस को एक भी फरार अपराधी हाथ नहीं लगे, लेकिन उनके 13 करीबियों व परिजनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । अंजाम देने में शातिर अपराधी रवि पेशेंट का नाम सामने आ रहा है । इसका खुलासा लोगों के हत्थे चढ़े जहानाबाद के अपराधी साधु ने पुलिसिया पूछताछ में किया है ।
पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार तक पटना जिले के गौरीचक, रामकृष्णा नगर, पुनपुन, मसौढ़ी आदि इलाकों में छापेमारी की। इसके अलावे एक टीम वैशाली इलाके में भी छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एक अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद अपने हिस्से का माल लेकर वैशाली की ओर निकला है । सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की तस्वीर बाकरगंज और दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गयी है । पुलिस टीम ने बाकरगंज से लेकर एक्जीविशन रोड, गांधी मैदान, फ्रेजर रोड, पटना-दानापुर रोड, ओल्ड बाइपास, कदमकुआं, न्यू बाइपास आदि इलाकों में लगे 108 सरकारी व निजी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज को खंगाला । अपराधी किन रास्तों से भागे, इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि उक्त अपराधी गांधी मैदान से एक्जीविशन रोड के फ्लाईओवर से होते हुए ओल्ड बाइपास की ओर निकल गये हैं।
पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान हो चुकी है और अब केवल उन्हें पकड़ना बाकी है । अपराधी पटना व जहानाबाद जिले के हैं, उन सभी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की संख्या पांच से छह थी। उन सभी के नाम व पता की जानकारी पटना पुलिस को हो चुकी है और उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.